28 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमबॉलीवुडBirthday: मुमताज ने इसलिए शम्मी कपूर से शादी के प्रस्ताव को ठुकराया

Birthday: मुमताज ने इसलिए शम्मी कपूर से शादी के प्रस्ताव को ठुकराया

Google News Follow

Related

मुंबई। बॉलीवुड की श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज अपने ज़माने में कई प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ काम किया है। मुमताज इतनी खूबसूरत थी कि कई अभिनेता उनके दीवाने थे। कहा जाता है कि मुमताज ने देवानंद की फिल्म हरे राम हरे कृष्णा में काम करने से इसलिए इंकार कर दिया था कि फिल्म में देवानंद की बहन का रोल करना था। जब मुमताज का करियर पीक पर उसी समय शम्मी कपूर ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन मुमताज ने उनके प्रस्ताव ठुकरा दिया था। आज मुमताज का जन्म दिन है, आइये जानते हैं मुमताज की कुछ कही अनकही बातें।

13 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में रखा कदम: 31 जुलाई 1947 को जन्मी मुमताज बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। उनके माता पिता ईरानी थे। उनके पिता का नाम अब्दुल सलीम अस्कारी और माता का नाम हबीब आगा था ,मुमताज के जन्म के एक साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। मुमताज़ की मां अपनी नानी के घर चली रहीं और उस समय परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था, जिसके चलते मुमताज़ और उनकी बहन मल्लिका ने फिल्म जगत में कार्य करने का फैसला किया। मुमताज जब 13 साल की थीं तभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था।
सोने की चिड़िया फिल्म में बाल कलाकार: मुमताज ने 1958 में सोने की चिड़िया फिल्म में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।उसके बाद, उन्होंने 1963 में अभिनेता दारा सिंह के साथ फिल्म फौलाद में अभिनेत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने  एक इंटरव्यू में मुमताज ने कहा था, “कुछ हद तक, मैं कह सकती हूँ कि मेरे करियर को दारा सिंह ने बनाया है, क्योंकि उनके साथ फिल्में करने के बाद, मुझे अच्छे ऑफर मिलने शुरू हो गए थे।”

बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया: बताया जाता है कि उस समय मुमताज़ को 2.5 लाख रुपये लेती थी। मुमताज ने 1969 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म दो रास्ते में काम किया। इससे पहले मुमताज कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। 1971 में फिल्म हरे राम, हरे कृष्णा के लिए जब अभिनेता देव आनंद ने मुमताज़ को अपनी बहन की भूमिका के लिए पेशकश की तो मुमताज ने इंकार कर दिया। क्योंकि मुमताज ऑन-स्क्रीन देव आनंद की बहन की भूमिका नहीं निभाना चाहती थी। इसके बाद, जीनत अमान ने इस भूमिका को निभाया।
इसलिए शादी का प्रस्ताव ठुकराया: मुमताज अपनी शादी के बाद मुमताज माधवानी से जानी जाती हैं। बताया जाता है कि उस समय मुमताज की खूबसूरती के पीछे कई अभिनेता पागल थे। इनमें अभिनेता शम्मी कपूर, देव आनंद, जितेंद्र, धर्मेंद्र  शामिल हैं। मुमताज़ ने एक साक्षात्कार में कहा कि “मैं इतनी ख़ुशनसीब हूँ, कि इतने प्रतिष्ठित अभिनेता मुझे इतना प्रेम करते थे। लेकिन, जरुरी नहीं की अपने हर साथी कलाकार के साथ प्रेम संबंध बनाए।” मुमताज़ ने शम्मी कपूर के बारे में बताते हुए कहा कि “मेरा और शम्मी के बीच प्रेम संबंध थे, उस समय मेरी उम्र 18 साल की थी। तभी शम्मी ने मुझे शादी करने के लिए प्रस्तावित किया और कहा कि शादी के बाद फ़िल्मी करियर को त्याग करना होगा। लेकिन, उस समय मैं अपने करियर को बनाना चाहती थी और इसलिए मैंने शम्मी कपूर से विवाह करने से मना कर दिया था।


और अमिताभ को दे दी कार: मुमताज़ ने वर्ष 1974 में 27 साल की उम्र में व्यवसायी मयूर माधवानी के साथ विवाह किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म करना छोड़ दिया और लंदन चली गईं। उनकी दो बेटियां नताशा और तान्या हैं। 2005 में मुमताज ने अपनी बेटी नताशा की शादी फिरोज खान के बेटे अभिनेता फरदीन खान से की है। कहा जाता है कि ‘बंधे हाथ’ फिल्म में मुमताज ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम किया।इस दौरान जब उन्हें यह पता चला कि अमिताभ उनकी मर्सिडीज कार को काफी पसंद करते हैं और उसे खरीदने की इच्छा रखते हैं। तब मुमताज ने बिना किसी को कहे कार की चाबी अमिताभ बच्चन को  थी और अमिताभ की साधारण कार ले ली।


अंग प्रदर्शन से किया इनकार:  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज कपूर की फिल्म “मेरा नाम जोकर” में पहले मुमताज़ काम करने वाली थीं, लेकिन, मुमताज़ को एक विदेशी लड़की की भूमिका निभाते हुए अंग प्रदर्शन करना था। इसलिए मुमताज़ ने इस फिल्म में काम करने से मना  कर दिया था। इसके बाद यह भूमिका सिमी ग्रेवाल ने निभाया। मुमताज़ की आखिरी फिल्म ‘नागिन’ थी। उन्होंने ‘दो रास्ते’, ‘आप की कसम’, ‘प्रेम कहानी’, ‘दुश्मन’, ‘रोटी’, ‘फौलाद’, ‘आंधी और तूफान’, ‘टार्जन एंड किंगकॉन्ग’, ‘बॉक्सर’, ‘जवान मर्द’ जैसी करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया और सफलता प्राप्त की।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें