29.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबॉलीवुडधर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, टीम ने कहा - “निगरानी में हैं पर...

धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, टीम ने कहा – “निगरानी में हैं पर घबराने की जरूरत नहीं”

धर्मेंद्र दिसंबर में 90 वर्ष के होने जा रहे हैं, फिल्मी दुनिया में सक्रिय बने हुए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

Google News Follow

वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न दावे सामने आए, जिनमें यह भी कहा गया कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अभिनेता की टीम ने इन खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

अभिनेता की टीम ने बताया, “धर्मेंद्र जी अस्पताल में हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।” टीम ने साथ ही परिवार की निजता बनाए रखने की अपील भी की।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में भी धर्मेंद्र को रूटीन चेक-अप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं। उस समय भी टीम की ओर से कहा गया था कि उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए नियमित जांच कराई जाती है, और यह सामान्य प्रक्रिया है। उस दौरान उनकी पत्नी एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा था कि धर्मेंद्र स्वस्थ हैं और किसी गंभीर बीमारी की आशंका नहीं है।

धर्मेंद्र दिसंबर में 90 वर्ष के होने जा रहे हैं, फिल्मी दुनिया में सक्रिय बने हुए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ दिसंबर में रिलीज होने वाली है। यह एक जीवनी पर आधारित युद्ध-नाटक फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ अगस्त्य नंदा और जायदिप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फिल्म उद्योग और प्रशंसकों के बीच धर्मेंद्र के प्रति विशेष स्नेह और सम्मान है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया। कई प्रशंसकों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और परिवार की ओर से आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 7 गिरफ्तार, 2,900 किलो विस्फोटक भी बरामद!

मुंबई: धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती, वेंटिलेटर सपोर्ट पर अभिनेता

उद्धव ठाकरे-शरद पवार को झटका, आगामी बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें