29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमबॉलीवुड‘धुरंधर 2’ का तूफान: 15 दिन में 1492 करोड़, टॉप फिल्मों की...

‘धुरंधर 2’ का तूफान: 15 दिन में 1492 करोड़, टॉप फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर

Google News Follow

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 दिनों में 1492.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस जबरदस्त कलेक्शन के साथ फिल्म अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 15 दिनों में 937.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि दूसरे हफ्ते में कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की रफ्तार अब भी मजबूत बनी हुई है।

पहले हफ्ते में तूफानी कमाई

फिल्म का पहला हफ्ता बेहद शानदार रहा, जिसमें 674.17 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके बाद दूसरे हफ्ते के आंकड़े इस प्रकार रहे—

शुक्रवार: 41.75 करोड़
शनिवार: 62.85 करोड़
रविवार: 68.10 करोड़
सोमवार: 25.30 करोड़
मंगलवार: 27.25 करोड़
बुधवार: 20.10 करोड़
गुरुवार: 17.80 करोड़

इस तरह 15 दिनों में कुल कमाई 937.32 करोड़ रुपये पहुंच गई।

टॉप फिल्मों से मुकाबला

‘धुरंधर 2’ अब दंगल(2070 करोड़), बाहुबली 2 (1810.60 करोड़) और पुष्पा 2: द रूल (1742.10 करोड़) के बाद चौथे स्थान पर है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि अल्लू अर्जुन  की ‘पुष्पा 2’ ने यह कमाई करीब 60–65 दिनों में की थी, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने केवल 15 दिनों में ही इतनी तेजी दिखाई है।

पुरानी फिल्म को भी पीछे छोड़ा

इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट धुरंधर (1354.84 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है, जो पहले ही बड़ी हिट मानी जा रही थी। फिल्म के लिए अच्छी बात यह है कि अगले हफ्ते कोई बड़ी हिंदी रिलीज नहीं है, जिससे ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर लंबा रन मिल सकता है। अब असली चुनौती ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पार करने की होगी।

स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म में रणवीर सिंग भारतीय जासूस हमजा अली माजरी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म अब अपने तीसरे वीकेंड में प्रवेश कर चुकी है और जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में यह और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:

रक्षा मंत्री ने दिया INS अरिदमन के प्रक्षेपण का संकेत

राजपाल यादव को हाईकोर्ट से झटका: 6 करोड़ चुकाने के लिए और समय देने से इनकार

ईरान का बड़ा दावा, घातक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया

“मेरी चुप्पी को हार मत समझना…” उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने क्या कहा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें