34 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमबॉलीवुडधुरंधर 2: द रिवेंज ने 'बाहुबली 2' को पछाड़ा , ₹1000 करोड़...

धुरंधर 2: द रिवेंज ने ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा , ₹1000 करोड़ नेट क्लब पार

फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,641.21 करोड़ तक पहुंच गया है।

Google News Follow

Related

धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 20वें दिन भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन ₹10.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में इसकी कुल नेट कमाई ₹1,033.37 करोड़ तक पहुंच गई है। इसी के साथ फिल्म ने बाहुबली : द कंक्लूजन को पीछे छोड़ते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन ₹1,237.21 करोड़ तक पहुंच चुका है।

तीसरे हफ्ते में भी दमदार पकड़

फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में ₹263.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है, जहां वीकेंड पर उछाल और वीकडेज़ में मामूली गिरावट देखने को मिली। 20 वे दिन पर फिल्म 13,554 शोज़ में चली, जिसमें औसत ऑक्यूपेंसी 14.3% रही। हिंदी वर्जन ने ₹9.50 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा योगदान दिया, जबकि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन से सीमित कमाई दर्ज हुई।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। 20वें दिन फिल्म ने ₹4.00 करोड़ का ओवरसीज़ कलेक्शन किया, जिससे कुल विदेशी कमाई ₹404.00 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,641.21 करोड़ तक पहुंच गया है।

1000 करोड़ नेट क्लब में एंट्री, नया बेंचमार्क

रणवीर सिंग और निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने तीसरे वीकेंड के अंत तक ₹1000 करोड़ नेट क्लब पार कर लिया, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क माना जा रहा है। फिल्म को अब तक का सबसे बड़ा भारतीय ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया ज्यादा उपयोग खतरनाक, रोज डिजिटल समय ऐसे करें कंट्रोल!

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है तैराकी, जानें इसके पीछे का विज्ञान 

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,179फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें