29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमबॉलीवुडविवादित सीन को लेकर द कपिल शर्मा शो के खिलाफ भोपाल में...

विवादित सीन को लेकर द कपिल शर्मा शो के खिलाफ भोपाल में मामला दर्ज

Google News Follow

भोपाल। द कपिल शर्मा शो के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुराने एपिसोड में दिखाए गए एक विवादित सीन को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है। सीन में कोर्ट का दृश्य है ,जिसमें कलाकार शराब पीते हुए दिखाए गए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ऐसा करके एक्टर्स ने अदालत का अपमान किया है। यह शिकायत मध्य प्रदेश के शिवपुरी की जिला अदालत में की गई है।

अब इस मामले पर 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इसी बीच वकील ने कहा है कि कपिल शर्मा  के शो में बेहूदगी देखी जाती है। हाल ही के एक एपिसोड में कोर्ट का सेट लगाकर इसके कलाकार शराब पीकर खूब ड्रामा करते हुए दिखाई। इस तरह की अभद्रता जल्द ही बंद होनी चाहिए। शिकायत में वकील ने कहा कि सोनी टीवी पर दिखाया जाने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ घटिया है।

इसमें महिलाओं पर गलत कमेंट किए जाते हैं। एक एपिसोड में स्टेज पर कोर्टरूम बनाया गया, जिसमें ये दिखाया गया कि कलाकार दर्शकों के बीच बैठकर शराब पी रहे हैं। ये अदालत का अपमान है। मालूम हो  कि शिवपुरी के वकील ने 19 जनवरी को दिखाए गए एपिसोड पर शिकायत की है। जो 24 अप्रैल 2021 को रिलीट टेलीकॉस्ट हुआ था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें