30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबिजनेसइकोनॉमी में हो रहा तेजी से सुधार

इकोनॉमी में हो रहा तेजी से सुधार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर है। इस बात के पीछे जीएसटी कलेक्शन और प्रत्यक्ष कर में बढ़ोतरी का हवाला दिया। भारतीय शेयर बाजार में आत्मविश्वास बढ़ रहा है क्योंकि रिटेल और छोटे निवेशक शेयर बाजार में पैसों का निवेश करने में रूचि दिखा रहे हैं। सीतारमण ने यह बयान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या अर्थव्यवस्था कोरोना पूर्व के स्तर पर वापस आ गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुधार के साफ संकेत दिख रहे हैं और ये अच्छे संकेत हैं। सीतारमण ने कहा कि वरना उनका रेवेन्यू कलेक्शन वहां नहीं होता, जहां आज है। उन्होंने इसमें जीएसटी और प्रत्यक्ष कर दोनों का हवाला दिया. उन्होंने आगे कहा कि प्रत्यक्ष कर में आधे साल का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया गया है।

जीएसटी कलेक्शन औसतन प्रति महीने 1.11 लाख करोड़ रुपये और 1.12 लाख करोड़ रुपये की रेंज में कहीं है, सीतारमण ने कहा कि ऐसा कहा जा सकता है कि यह 1.15 लाख करोड़ रुपये के बीच कहीं रहेगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि ये छोटे संकेत नहीं हैं, ये आम संकेत नहीं हैं, उन्होंने कहा कि इनसे साफ दिखता है कि अर्थव्यवस्था लगातार सुधार के रास्ते पर है. शेयर बाजार पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बाजार की अपनी समझ है, कि वे कंपनियों के साथ कैसे डील करती हैं, वित्त मंत्री ने कहा कि कंपनियों की लिस्टिंग की प्रक्रिया और संबंधित रेगुलेशन्स में पारदर्शिता है. उन्होंने कहा कि आज रिटेल और छोटे निवेशक शेयर बाजार में रूचि ले रहे हैं और इसमें निवेश भी कर रहे हैं. इससे पहले रिटेल निवेशक म्यूचुअल फंड्स के जरिए भाग ले रहे थे, सीतारमण ने कहा कि अब वे म्यूचुअल फंड्स के जरिए जा रहे हैं और सीधे जाकर डीमैंट अकाउंट्स के जरिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,326फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें