28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडबीते पिछले 10 दिनों से फिल्म "पठान" की ही चर्चा, फिल्म ने...

बीते पिछले 10 दिनों से फिल्म “पठान” की ही चर्चा, फिल्म ने तोड़े कई रिकार्ड

पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन नौ दिनों में 700 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।

Google News Follow

बॉक्स ऑफिस पर पठान की ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की इस फिल्म का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। पठान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर हर दिन इतिहास रच रही है। प्रदर्शनी के 10वें दिन भी पठान कमाई के नए स्तर पर पहुंच गए हैं।

पठान बॉक्स ऑफिस पर आसमान छू रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। कई दिनों से बंद सिनेमाघर फिर से खुलने लगे। प्रदर्शनी के 10 दिन बाद भी पठान के ज्यादातर शो हाउसफुल हैं। फिल्म पठान हर दिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते दिख रही हैं।

फिल्म पठान के 10वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। शाहरुख खान की फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ताबड़तोड़ कमाई कर दिखा दिया है कि वह बॉलीवुड के असली बादशाह हैं। अनुमान के मुताबिक शाहरुख की फिल्म ने 10वें दिन 13 से 15 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 378-380 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी पठान 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब हैं।

पठान दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन नौ दिनों में 700 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। पठान ने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। पहले वीकेंड के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दूसरे हफ्ते भी पठान का जलवा बरकरार है। फिल्म पठान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म पठान अच्छी कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम करेंगी।

ये भी देखें 

रिलीज के चौथे दिन फिल्म ‘पठान’ ने की जबरदस्त कमाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें