25 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमबॉलीवुडअफगानिस्तान में हेमा मालिनी ने ढाबे पर खाई थी प्याज और रोटी,जानें...

अफगानिस्तान में हेमा मालिनी ने ढाबे पर खाई थी प्याज और रोटी,जानें पूरी कहानी

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान में अपने बिताये पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि वो जिस काबुल को जानती थी वो बेहद सुन्दर था। हेमा मालिनी और फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग 1975 में अफगानिस्तान में हुई थी। इस फिल्म में दोनों के अलावा कई बड़े स्टार्स जैसे प्रेमनाथ, डैनी, फरीदा जलाल, हेलेन थे. फिल्म का पॉपुलर गाना क्या खूबसूरत लगती हो, वहीं फिल्माया गया है। ये बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जो वहां शूट हुई थी.हेमा मालिनी टीवी पर काबुल के दृश्यों को देखकर काफी परेशान हो रही हैं। एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, यह जो हो रहा है उसे देखकर और देश से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को देखकर बहुत दुख होता है. एयरपोर्ट पर वह पागल भीड़ बहुत डरावनी है।

साथ ही एक्ट्रेस ने काबुल की खूबसूरती के बारे में भी बताया.हेमा मालिनी बताती हैं, “मैं जिस काबुल को जानती थी वह बहुत खूबसूरत था और वहां का मेरा अनुभव बहुत अच्छा था. हम काबुल हवाई अड्डे पर उतरे थे, जो उस समय मुंबई हवाई अड्डे जितना छोटा था, और हम पास के एक होटल में रुके थे. लेकिन आखिरकार हमने अपनी शूटिंग के लिए बामियान और बंद-ए-अमीर जैसे स्थानों की यात्रा की और वापस लौटते समय हमने लंबे कुर्तों और दाढ़ी वाले इन लोगों को देखा, जो तालिबानियों की तरह दिखते थे. उस समय अफगानिस्तान में रूसी भी एक ताकत थे.’साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘उस समय कोई परेशानी नहीं थी। हम काफी भुखे थे तो हम एक ढाबे पर रुके क्योंकि हम शाकाहारी थे। इसलिए हम रोटी साथ लेकर गए थे और प्याज के साथ खाई थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें