27 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमबॉलीवुडहनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाया यह आरोप, कहा- जब...

हनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाया यह आरोप, कहा- जब कपड़े बदल…

शालिनी तलवार ने मुआवजे के तौर पर मांगा 10 करोड़

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। हनी सिंह विवादों में बुरी तरह फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने जहां उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं उनके पिता पर भी गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि एक बार जब वह कपड़े बदल रही थी उसी समय उनके ससुर कमरे में घुस गए और गलत तरीके से छुये। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, भावनात्मक, आर्थिक हिंसा सहित कई आरोप लगाए हैं। शालिनी ने इसके अलावा अलावा हनी सिंह के बारे में कई खुलासे किये हैं। वहीं, शालिनी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने के बाद मुआवजा की भी मांग की है। उन्होंने हनी सिंह से 10 करोड़ का मुआवजा मांगा है। इसके अलावा जिस उनके घर भाड़ा जो पांच लाख होगा उसे भी भरेंगे। इस मामले में हनी सिंह को 28 अगस्त  तक जवाब देना होगा।
ससुर गलत तरीके से छुआ: शालिनी ने बताया कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। अब उन्होंने अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिताजी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। शालिनी का कहना है कि एक बार जब वो कपड़े बदल रही थीं तो वो उनके कमरे में घुस गए थे और उन्हें गलत तरीके से छुआ था।
जानवर की तरह किया व्यवहार: हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तहत हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। रैपर की पत्नी का कहना है कि उनके साथ किसी जानवर की तरह व्यवहार किया गया है। जिस वजह से उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया है।तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष शालिनी ने अपना पूरा केस दर्ज कराया है, जहां इस मामले में हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करना है।‘
10 साल तक घर में रखा: जी न्यूज की खबर के अनुसार मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि पति-पत्नी के बीच जो भी प्रॉपर्टी थी उसमें अब हनी सिंह किसी भी पक्ष को न जोड़े, इसके साथ ही वो अपनी पत्नी के सारे गहने भी उनके सामने पेश करें। हनी सिंह की पत्नी का कहना है कि उन्हें पिछले 10 साल से बुरी तरह से घर में रखा जा रहा था। जहां उनका शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण हुआ है। कोर्ट में शालिनी ने ये भी अपील की है कि सिंगर को हर महीने दिल्ली में एक आलीशान फ्लैट का 5 लाख किराया भी देना होगा। क्योंकि वो उनके अपनी मां के सहारे नहीं रहना चाहती हैं।  बता दें, हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शालिनी तलवार से शादी की थी।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें