29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबॉलीवुडसुकेश चंद्रशेखर केस: जैकलीन फर्नांडिस को अंतरिम जमानत बरक़रार   

सुकेश चंद्रशेखर केस: जैकलीन फर्नांडिस को अंतरिम जमानत बरक़रार   

200 करोड़ के धन शोधन मामले में दिल्ली के पटियाला हॉउस हाई कोर्ट में पेश हुईअभिनेत्री  

Google News Follow

सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को अभिनेत्री 200 करोड़ के धन शोधन मामले में दिल्ली के पटियाला हॉउस हाई कोर्ट में पेश हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से अपना जवाब दाखिल कारने को कहा है। इस मामले में ईडी ने कोर्ट से और समय देने की मांग की हैं। इसके बाद अदालत अगली दे दी। वहीं, अभिनेत्री फर्नांडिस की अंतरिम जमानत अगली सुनवाई तक बरक़रार रखी। इससे पहले 26 सितंबर को फर्नांडिस को 50 हजार के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी गई थी।

मालूम हो कि, सुकेश चंद्रशेखर केस में अभिनेत्री फर्नांडिस सह आरोपी है। फर्नांडिस की नियमित जमानत पर पटियाला हाउस कोर्ट सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या वे सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दे दी है। जिसके जवाब में फर्नांडिस  के वकील ने कहा कि उन्हें अभी चार्जशीट की कॉपी नहीं मिली है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी देने को कहा है। साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को तय की।

बता दें कि ईडी ने 17 अगस्त को एक चार्जशीट दाखिल कर अभिनेत्री फर्नांडिस को आरोपी बनाया था। इसके बाद अदालत उन्हें समन भेजा था। इस केस में अभिनेत्री फर्नांडिस से कई दौर की पूछताछ भी हो चुकी है। जांच में अभिनेत्री फर्नांडिस ईडी का सहयोग किया था। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि अभिनेत्री फर्नांडिस सुकेश को अपना लाइफ पार्टनर मानती थी। और उससे शादी करने वाली थीं।

ये भी पढ़ें

सत्याग्रह एक्सप्रेस में रास्ता रोककर मुस्लिम समुदाय ने पढ़ी नमाज, जांच शुरू

युवाओं को मिली पीएम की नौकरियों की सौगात

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें