30.9 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमबॉलीवुडकंगना हुईं कोरोना पॉजिटिव,कहा आओ मिलकर ख़त्म करें 

कंगना हुईं कोरोना पॉजिटिव,कहा आओ मिलकर ख़त्म करें 

Google News Follow

Related

मुंबई .अभिनेत्री कंगना रनौत भी कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है। कंगना ने इसके बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। कंगना ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है ‘ पिछले कुछ दिनों से मैं थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी और मेरी आंखों में हल्की जलन हो रही थी। हिमाचल जाने की उम्मीद में कल मैंने अपना टेस्ट कराया था और आज इसका रिजल्ट आया है। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है। अब मुझे पता है मैं इसे खत्म कर दूंगी।‘ ‘आइए कोविड 19 को खत्म करें’ कंगना आगे लिखती हैं कि ‘अगर आप डर गए तो यह आपको और डराएगा। आइए इस कोविड 19 को खत्म करें। यह कुछ भी नहीं है एक मामूली सा फ्लू है। जिसे बहुत अधिक दबाया गया था और अब ये कुछ लोगों पर है। हर हर महादेव। बता दें कि कंगना ने जो फोटो पोस्ट की है जिसमें वे ध्यान की मुद्रा में हैं.  कंगना  फिलहाल बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को राज्य में हिंसा होने निशाना बना रहीं हैं , उनका ट्विटर एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. कंगना अपनी बात इंस्ट्राग्राम के माध्यम से रख रहीं हैं .

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,393फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें