29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से पीएम मोदी ने की बात,किस CM की हुई...

महाराष्ट्र-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से पीएम मोदी ने की बात,किस CM की हुई सराहना?

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र व तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न हालात का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से फोन पर बात की। पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्रियों से फोन के जरिए संपर्क साध रहे हैं और संक्रमण के हालात का जायजा ले रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने फोन पर कहा कि महामारी की दूसरी लहर का सामना महाराष्ट्र ने बेहतरीन तरीके से किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से सहायता की मांग करते हुए आग्रह किया कि वे महाराष्ट्र को ऑक्सीजन व अन्य जरूरी मदद दें। देश के सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में शामिल महाराष्ट्र में महामारी की दूसरी लहर के कारण हालात खराब है। अब मुंबई समेत कई अन्य शहरों में स्थिति बहाल होने लगी है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 54 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। दूसरी ओर तमिलनाडु में संक्रमण 10 मई से 24 मई तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस फैसले का ऐलान करते हुए बताया कि अनिवार्य गतिविधियों के लिए अनुमति रहेगी।10 मई युबह 4 बजे ये लॉकडाउन प्रभावी होगा और 24 मई सुबह 4 बजे खत्म हो जाएगा। लोगों की सुविणा के लिए शनिवार, 8 मई और रविवार, 9 मई को दुकानें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। सभी दुकानों को लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से दोपहर तक खोलने की अनुमति होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,183फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें