29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडकंगना के 'भीख' में आजादी वाले बयान का अभिनेता गोखले ने किया...

कंगना के ‘भीख’ में आजादी वाले बयान का अभिनेता गोखले ने किया समर्थन  

Google News Follow

कंगना रनौत के ‘भीख’ में मिली आजादी वाले बयान का अभिनेता विक्रम गोखले ने समर्थन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि ”कंगना रनौत ने जो कहा है उसका समर्थन करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि हमें आजादी भीख में ही मिली है, कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई,लेकिन कोई उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के इस बयान के बाद देश के कई शहरों में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा मांग की जाने लगी कि कंगना से पद्मश्री पुरस्कार वापस ले लिया जाए।

मालूम हो कि कंगना रनौत को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने इस पुरस्कार के मिलने पर ख़ुशी भी जताई थी। कंगना ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 1947 में देश को जो आजादी मिली थी वह ‘भीख ‘थी। असली आजादी 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई।” इस बयान के देश में उनके बयान की आलोचना होने लगी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान का बचाव किया।

ये भी पढ़ें 

कंगना ने किया एक और ‘धमाका’, कहा- बता दो …तो लौटा दूंगी पद्मश्री 

शाहरुख की मैनेजर की बढ़ेंगी मुश्किलें, जारी हो सकता तीसरा समन  

 कंगना रनौत ने अपने बचाव में कहा कि ” अगर कोई बता दें कि 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई तो मै अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दूंगी और माफ़ी भी मांगूगी। उन्होंने इस संबंध में एक बुक का रिफ्रेंस भी दिया था, जिसे उन्होंने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। अब कंगना रनौत के समर्थन में दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले उतरे हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें