28.1 C
Mumbai
Wednesday, July 22, 2026
होमबॉलीवुडकंगना रनौत का दावा:अपनी मां की डायबिटीज-थायराइड योग से ठीक किया  

कंगना रनौत का दावा:अपनी मां की डायबिटीज-थायराइड योग से ठीक किया  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। Bollywood Actress कंगना रनौत ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी मां की डायबिटीज और थायराइड की बीमारी को योग से ठीक किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया कुछ फोटोज भी शेयर की है।  जिसमें उनके माता-पिता घर पर योग कर रहे हैं l  कंगना ने यह भी कहा कि डॉक्टर ने उनकी मां को दिल की सर्जरी करने के लिए कहा था l हालांकि उन्होंने अपनी मां को योग से ठीक करने का मन बनाया l

कंगना रनौत ने लिखा है, ‘कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हैl मैं अपने योग से जुड़ी कहानी बताना चाहती हूं l हर कोई जानता है कि मैंने योग कब शुरू किया, लेकिन कोई नहीं जानता कि मेरा परिवार कैसे योग करने लगाl इसके चलते हमें बहुत लाभ भी हुआ है l कुछ लोगों ने विरोध जताया l कुछ लोगों ने समय लिया, लेकिन अब सभी करने लगे है l कुछ वर्ष पहले मेरी मां को डायबिटीज, थायराइड और हाई लेवल का कोलेस्ट्रॉल था l इसके चलते डॉक्टर ने कहा था कि मां की दिल की सर्जरी करनी पड़ेगी क्योंकि उन्हें एक ब्लॉकेज है l’ कंगना ने आगे कहा, ‘जब मैंने अपनी मां से कहा कि वह मुझे 2 महीने दें ,क्योंकि मैं उन्हें सर्जरी करते नहीं देखना चाहती थी l उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और आज वह किसी भी प्रकार की दवा नहीं लेती हैं l वह स्वस्थ हो गई हैं l वह बहुत चलती है l मेरे पिताजी का घुटना जवाब दे गया था। मैंने उन्हें भी योग के माध्यम से ठीक कराया है l अब वह दौड़ते हैं l मुझे खुशी है कि मैंने अपने परिवार को योग दिया है l खुशहाल परिवार के लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है l मैं अपने माता-पिता को प्रतिदिन फोन कर पूछती हूं कि क्या उन्होंने योग किया और फिर वह अपनी योग की तस्वीरें मुझे भेजते हैं l’ 2015 में कंगना रनोट ने बताया था कि उन्होंने किस प्रकार योग करना शुरू कर दिया है

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें