32 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमबॉलीवुडकिसानों ने कंगना के काफिले को घेरा, माफ़ी मांगकर हुई रवाना   

किसानों ने कंगना के काफिले को घेरा, माफ़ी मांगकर हुई रवाना   

Google News Follow

Related

अभिनेत्री कंगना रनौत को शुक्रवार को आंदोलन कर रहे किसानों ने घेर लिया और उनसे माफ़ी मांगने की जिद पर अड़े रहे। भारी हंगामे को देखते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन मामला सुलझने के बजाय उलझता गया। बाद में कंगना ने किसानों से माफ़ी मांग कर अपने काफिले के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गई। बता दें कि पिछले दिनों कंगना किसानों के आंदोलन के खिलाफ बयान दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज किये गए है।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री कंगना राणावत शुक्रवार को अपने काफिले के साथ मनाली से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान किसानों ने अभिनेत्री कंगना को किरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर घेर लिया। इस दौरान आंदोलन कर रहे किसान उनसे माफ़ी की मांग करते रहे। भारी गहमागहमी के बाद मौके पर भारी पुलिस बल बुला लिया गया। दो घंटे बाद कंगना ने किसानों से माफ़ी मांग कर अपने काफिले के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थीं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक महिला को कंगना रनौत की गाड़ी के पास ले आई और अभिनेत्री ने उस महिला से माफ़ी मांगी। इसके बाद किसानों ने कंगना के काफिले को आगे जाने दिया। इस दौरान कंगना ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

ये भी पढ़ें

अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, FIR 

नया कोरोना वेरिएंट ने कौशल और कैफ के ‘रंग’ को किया भंग 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें