25 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमबॉलीवुडकंगना रनौत निभाएगी बंगाली थिएटर की दिग्गज 'बिनोदिनी दासी' की भूमिका

कंगना रनौत निभाएगी बंगाली थिएटर की दिग्गज ‘बिनोदिनी दासी’ की भूमिका

'परिणीता' और 'मर्दानी' के लिए मशहूर प्रदीप सरकार करेंगे आगामी फिल्म का निर्देशन।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘इमरजेंसी’ पर काम कर रही हैं। ये फिल्‍म काफी खास है, क्‍योंकि कंगना के प्रोडक्‍शन में बन रही इस फिल्‍म में कंगना निर्देशक की कुर्सी पर भी बैठ रही हैं। इस फिल्‍म के साथ ही अब कंगना की नई फिल्‍म पर भी एक अपडेट सामने आया है। अभिनेत्री जल्‍द ही प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रसिद्ध बंगाली थिएटर अभिनेत्री बिनोदिनी दासी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिन्हें नोटी बिनोदिनी के नाम से जाना जाता है। ‘परिणीता’ और ‘मर्दानी’ के लिए मशहूर प्रदीप सरकार आगामी फिल्म का निर्देशन करेंगे।

बिनोदिनी दासी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली रंगमंच का भी एक बड़ा नाम है। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण किरदार अदा किए हैं। वे अपने किरदारों के साथ कई तरह के प्रयोग करती थीं। चैतन्य महाप्रभु का चरित्र किरदार रंगमंच पर निभाकर बिनोदिनी दासी दुनिया भर में काफी फेमस हो गई थीं। रंगमंच की इस भूमिका वे बिनोदिनी दासी को कई सफलताएं दिलाई थी। बिनोदिनी दासी ने सिर्फ 12 साल की उम्र में ही अभिनय शुरू कर दिया था। उन्होंने प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबाई और कपालकुंडला समेत 80 से अधिक किरदार अदा किए थे। अब उन्हीं अदाकारा पर बायोपिक फिल्म बनने जा रही है।

अपनी इस फिल्‍म को लेकर कंगना ने कहा कि प्रदीप सरकार जी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और इस अवसर के लिए बहुत खुश हूं. साथ ही यह प्रकाश कपाड़िया जी के साथ मेरा पहला सहयोग होगा और मैं कुछ लोगों के साथ इस उल्लेखनीय यात्रा का हिस्सा बनकर पूरी तरह रोमांचित हूं।’ बता दें कि यह रनौत की चौथी फिल्म है जिसमें उन्होंने “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी”, “थलाइवी” (जे जयललिता), और आगामी फीचर “इमरजेंसी” (इंदिरा गांधी) के बाद एक वास्तविक जीवन का किरदार निभाएगी।

ये भी देखें 

विद्या बालन के साथ​ भी जब शर्लिन चोपड़ा ने जताई अजीब इच्छा​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें