26 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमबॉलीवुडआर्यन के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन पर कंगना का हमला, लिखा,...

आर्यन के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन पर कंगना का हमला, लिखा, पप्पू आ गए

Google News Follow

Related

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेता ऋतिक रोशन पर ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान का सपोर्ट करने पर हमला बोला है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, पप्पू आ गए बचाव करने.. ,हालांकि कंगना ने अपने पोस्ट में आर्यन खान के बारे में कुछ बुरा नहीं लिखा है, लेकिन उनके सपोर्ट में उतरे लोगों पर जमकर हमला किया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं… हम गलती करते हैं लेकिन इसे ग्लोरिफाई नहीं करना चाहिए। मुझे पता है इससे उसको समझ आएगा और अपने कामों के नतीजों का अहसास होगा… उम्मीद करती हूं इससे वह सीखेगा, बेहतर और पड़ा बन सकेगा… अच्छा है जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में गॉसिप न की जाए बल्कि उनको यह अहसास करवाना कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, अपराध है। रितिक रोशन ने आर्यन खान के लिए मोटिवेशनल लेटर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लेटर में उन्होंने आर्यन को जिंदगी के उतार-चढ़ावों से सीखने की सलाह दी है।
साथ ही लिखा है कि कठिन परिस्थिति ईश्वर मजबूत लोगों के लिए चुनते हैं। उन्होंने आर्यन के लिए लिखा है कि इस स्थिति में वह खुद तो संभालकर रखें और अपनी अच्छाइयों को खत्म न होने दें। रितिक ने लंबे पोस्ट में लिखा है कि वह आर्यन को बचपन से जानते हैं और बहुत प्यार करते हैं।
बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक क्रूज पर ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे  कोर्ट के सामने पेश किया गया जहाँ से उसे 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखने का आदेश दिया गया था। आज यानि गुरुवार को हिरासत खत्म होने  पर इस मामले की सुनवाई हो रही है। खबर के अनुसार एनसीबी ने आर्यन खान को 11 अक्टूबर तक हिरासत में रखने की मांग की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,281फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें