28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडकियारा-सिद्धार्थ आज लेंगे 7 फेरे, जैसलमेर के सूर्यगढ़ में विशेष मंडप सजा

कियारा-सिद्धार्थ आज लेंगे 7 फेरे, जैसलमेर के सूर्यगढ़ में विशेष मंडप सजा

कियारा- सिद्धार्थ के फेरों की रस्म के लिए स्पेशल बावड़ी।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ में देशी-विदेशी फूलों से विशेष मंडप सजा है। करीब सुबह 11 से 1 के बीच हल्दी की रस्म होगी। इसके बाद होटल के कोर्टयार्ड में वरमाला होगी। शादी के लिए एक स्पेशल बावड़ी तैयार की गई है। बता दें कि शादी की खबर आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के नाम से पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था। सभी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं।

सुबह से ही होटल के बाहर और अंदर चहल-पहल हो रही है। सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। होटल स्टाफ मेंबर,गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। कियारा-सिद्धार्थ होटल की बावड़ी में फेरे लेंगे। बावड़ी को स्पेशल फेरों की रस्म के लिए ही बनाया गया है। शादी में मेहमानों का आना रविवार से शुरू हो गया था। मुंबई से आज भी कई गेस्ट आने वाले हैं। इसमें कियारा की दोस्त ईशा अंबानी भी शामिल हैं।

कियारा को दूल्हन के रूप में इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता तैयार करेंगी। और अमित ठाकुर उनका हेयर स्टाइल देखेंगे। शादी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी, एक्टर करण वोहरा, रिया वोहरा आदि शादी में शामिल होंगे।

ये भी देखें 

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी पर शेरशाह मेकर्स की प्रतिक्रिया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें