32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमबॉलीवुडजानिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नेकदिली की क्यों हो रही तारीफ?

जानिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नेकदिली की क्यों हो रही तारीफ?

Google News Follow

पटना।भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नेक काम की बड़ी तारीफ हो रही है। कई भोजपुरी फिल्मों में अपना प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी अक्षरा सिंह ने एक बुजुर्ग महिला और  उसकी पोती की मदद की।यह बुजुर्ग महिला अपनी 8 वर्षीय पोती के साथ शौचालय में रह रही थी। फिल्म अभिनेत्री ने मौके का जायजा लेकर वृद्ध महिला आर्थिक मदद की और लोगों को जरूरतमंदों की सहायता करने अपील की।

नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव की कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार आर्थिक तंगी के कारण शौचालय में रहने को मजबूर हैं। अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अक्षरा ने कहा कि ‘मैं शॉक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं। मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिये मिली। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सिऱ छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। बस वे बिना मां बाप की 8 वर्षीय पोती के साथ रहने को मजबूर है। आज मैं यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी। साथ ही मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आये’। बता दें कि सोशल मीडिया ट्विटर पर दो दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अकाउंट पर इस वृद्ध महिला और बच्ची का शौचालय में रहने का वीडियो पोस्ट किया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला सक्रीय हुआ था। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की जाना-पहचाना नाम हैं। अक्षरा की भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्में दें चुकी हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें