27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBMC के कामकाज से शिवसेना भी असंतुष्ट,जानें विधायक ने ठेकेदार को कचरे...

BMC के कामकाज से शिवसेना भी असंतुष्ट,जानें विधायक ने ठेकेदार को कचरे में क्यों बिठाया?

Google News Follow

मुंबई। बीएमसी में पिछले कई सालों से शिवसेना की सत्ता है,इसके बावजूद भी गटर नाले साफ न होने से बीएमसी के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा और आक्रोश है, लेकिन अब शिवसेना खुद बीएमसी के भ्रष्ट प्रबंधन से नाखुश है। चांदीवली से विधायक दिलीप लांडे भी बीएमसी की देरी से नाराज हो गए और अपने निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने बीएमसी के ठेकेदार को सड़क पर कचरे में बिठा दिया। कुर्ला प. इलाके में बारिश से पहले नाले की सफाई पूरी न होने पर शिवसेना विधायक दिलीप लांडे इस कदर नाराज हुआ कि उन्‍होंने बारिश के बीच ठेकेदार को बुलाया और नाले के पास ही उसे बैठाकर उस पर कूड़ा डलवा दिया,शिवसेना विधायक ने कहा, ‘जिन लोगों को इस समय यहां पर होना चाहिए वो सब गायब हैं, मेरे इलाके में अगर पानी भरता है तो मैं खुद गटर में उतरकर उसे साफ करूंगा, शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने मानसून से पहले एक ठेकेदार को नाले की सफाई का ठेका दिया था।

ठेकेदार ने आश्‍वासन दिया था कि बारिश से पहले नाले की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा, मानसून से पहले ठेकेदार ने सफाई का काम पूरा नहीं किया, जिसके कारण अब जब बारिश शुरू हुई है तो सड़कों पर पानी भर रहा है। ठेकेदार के पहुंचने पर दिलीप लांडे उसे लेकर उन सभी जगहों पर गए जहां पानी भरने की शिकायत थी। सड़क पर भले गंदे पानी को देखकर दिलीप लांडे इतना नाराज हो गए कि उन्‍होंने ठेकेदार को वहीं नाले के पास बैठने को कहा. इसके बाद वहां मौजूद शिवसैनिकों ने नालों से निकले कचरे से कॉन्ट्रैक्टर को नहलाया, इस पूरी घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस पर कहा कि बीएमसी की सत्ता में 20 साल से शिवसेना बैठी है फिर इस तरह की नौटंकी क्यों कर रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें