29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडविवादों के बीच कृति सेनन की मां ने किया फिल्म आदिपुरुष का...

विवादों के बीच कृति सेनन की मां ने किया फिल्म आदिपुरुष का सपोर्ट

विवादों का फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा असर।

Google News Follow

फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने के बाद से ही लोगों के निशाने पर है। कहीं फिल्म के डायलॉग्स को लेकर विवाद चल रहा है तो कहीं वीएफएक्स और राम, सीता व हनुमान की कास्ट्यूम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिल्म के डायलॉग को अब बदल दिया गया है। बावजूद इसके विवाद कम नहीं हो रहा। इन सभी हंगामे के बीच अब फिल्म में सीता माता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन की मां का रिएक्शन सामने आया है।

दरअसल फिल्म में कृति सेनन को भी उनके मॉडर्न लुक के चलते कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब उनकी मां गीता सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा लिखा, ‘जय श्री राम। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन तैसी…’ इसका अर्थ है कि अच्छी सोच और दृष्टि से देखो तो सृष्टि सुंदर ही दिखाई देगी। भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखो, ना कि ये कि वो जूठे थे। इंसान की गलतियों को नहीं, उसकी भावनाओं को समझो।’

बता दें कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने हिन्दी सिनेमा में अपनी रिलीज के पहले दिन सबसे बड़ी ओपनिंग जुटाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि विवादों के बीच फिल्म में भारी गिरावट भी देखने मिली।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आदिपुरुष’ बुधवार यानी अपनी रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 7.50 करोड़ ही जुटा पाई। यानी बुधवार को एक बार फिर ‘आदिपुरुष’ की कमाई में भारी गिरावट आई है। हालांकि फिल्म ने 250 करोड़ की कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई अब 255.30 करोड़ रुपये हो गई है।

ये भी देखें 

प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडेन दंपत्ति को गिफ्ट की ये चीज!

आदिपुरुष के स्टार कास्ट, डायरेक्टर और राइटर के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में FIR दर्ज

विवाद का असर फिल्म आदिपुरुष की कमाई पर, पांचवे दिन रहा सबसे कम कलेक्शन

मनीष कश्यप के समर्थन में #gobackstalin सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड   

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें