31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमबॉलीवुडबड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मारने रची थी...

बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मारने रची थी साजिश

गैंग के सदस्य ने गार्ड से दोस्ती कर निकाली थी अभिनेता के बारे में कई जानकारियां

Google News Follow

Related

अभिनेता सलमान खान के पीछे पड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आये गैंग सदस्य ने पुलिस की पूछताछ में इस साजिश का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि बिश्नोई गैंग के आदमी सलमान खान के बहुत करीब पहुंच गए थे। यहां तक सलमान खान के गार्ड से गैंग का आदमी दोस्ती भी कर ली थी। जिससे कई तरह की जानकारी हासिल कर ली थी।

बताया जा रहा हैं, पंजाबी सिंगर सिद्दू मुसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने नेपाल से पकड़े गए कपिल पंडित से पूछताछ की। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की रेकी की थी। उसने इसके अलावा यह भी बताया कि सलमान खान के फार्म हाउस में गार्ड से अपना मेल मिलाप बड़ा लिया था और उससे दोस्ती हो गई थी। उसने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि सलमान खान के आने जाने का समय, उनके गाडी स्पीड आदि की जानकारी जुटा ली थी।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल एसपी धालीवाल ने बताया कि इससे पहले भी जब संपत नेहरा की गिरफ्तारी की गई थी तो उसने भी कबूल की थी। सलमान खान के पनवेल फार्महाउस की रेकी की थी। उसके निशानदेही पर हथियार भी बरामद किया गया था। जबकि कपिल पंडित ने कहा कि रेकी के लिए फार्म हाउस के पास किराए मकान लिए थे और गार्ड से दोस्ती गांठने के लिए सलमान खान का बहुत बड़ा फैन बताया था।

ये भी पढ़ें

प्रशांत किशोर और नीतीश की जोड़ी 2024 में क्या गुल खिलाएगी?

सांगली में साधुओं से मारपीट मामले में कांग्रेस के लोग शामिल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें