29 C
Mumbai
Thursday, September 17, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडजोधा-अकबर सीरियल में काम कर चुके लोकेन्द्र सिंह ने खोये एक पैर,...

जोधा-अकबर सीरियल में काम कर चुके लोकेन्द्र सिंह ने खोये एक पैर, जाने वजह

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। कोरोना काल में क्या आम क्या खास सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को भी कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। टीवी सीरियल जोधा अकबर के अलावा कई सीरियलों  फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता लोकेन्द्र सिंह राजावत  को डायबिटीज  वजह से अपना एक पैर गंवाना पड़ा।

एक इंटरव्यू में लोकेंद्र बताते हैं कि हाई स्ट्रेस लेवेल ने उनके ब्लड शुगर को खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया था जिसकी वजह से उनका पैर काटना पड़ा। कोविड 19 की स्थिति ने लोकेंद्र की समस्याओं को बढ़ा दिया। 5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनके एक पैर को शरीर से अलग कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए लोकेंद्र कहते हैं कि ‘मैं कुछ नहीं कर सकता। कोविड महामारी से पहले मैं अच्छा काम कर रहा था लेकिन जब काम कम होने लगा तो आर्थिक परेशानियों के चलते चिंताएं बढ़ने लगीं।‘
लोकेंद्र ने बताया कि इसकी शुरुआत तब हुई जब उनके दाहिने पैर में दिक्कतें होनी शुरू हुईं। उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद वह इंफेक्शन फैलता चला गया। उन्हें गैंग्रीन हो गया था। खुद को बचाने का एक ही तरीका था कि घुटने तक उनके पैर काट दिए जाएं।
मुंबई के भक्तिवेदांता अस्पताल में लोकेंद्र का पांच घंटे तक ऑपरेशन चला था। वह आगे कहते हैं कि ‘काश, 10 साल पहले जब मुझे डायबिटीज हुआ था तब मैंने इसका ध्यान रखा होता। हम एक्टर्स की शूटिंग की कोई फिक्सड टाइमिंग नहीं होती है। दोपहर के खाने की अनियमितता और काम के घंटों के चलते स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। और तनाव भी होता है। इन सबसे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।‘ लोकेंद्र को CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से आर्थिक सहायता मिली है। कई एक्टर्स उनके स्वास्थय के बारे में जानकारी लेते रहते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,357फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें