24 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमबॉलीवुडराजस्थान की मॉडल ने छह मंजिला इमारत से लगाई छलांग   ...

राजस्थान की मॉडल ने छह मंजिला इमारत से लगाई छलांग         

Google News Follow

राजस्थान के जोधपुर में एक मॉडल छह मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पहले मॉडल ने अपने पिता को फ़ोन कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। जिसे बाद मॉडल के पिता ने इस संबंध की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन जब तक उस होटल में पुलिस पहुंचती मॉडल ने इमारत से छलांग लगा दी थी। फिलहाल मॉडल अस्पताल में है और खतरे से बहार बताई जा रही हैं। वहीं, सोमवार को एक अमेरिकी मॉडल और मिस एयूएस 2019 चेल्सी क्रिस्टी ने भी 60 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों मामलों में आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाड़ा के एक होटल में रुकी थी। रविवार को उन्होंने अपने पिता गणेश उपाध्याय को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है।  मॉडल ने कहा कि पापा मै सुसाइड करने जा रही हूं। बस मेरा चेहरा देख लेना।

इसके बाद गणेश उपाध्याय ने इस संबंध की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल फ़ोन नंबर ट्रैस कर गुनगुन के होटल की जानकारी हासिल की। लेकिन पुलिस के होटल पहुंचने से पहले ही वह होटल की इमारत से छलांग लगा दी थी। हालांकि, आत्महत्या की कोशिश की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस की जांच कर रही है। पुलिस ने  बताया कि मॉडल की हालत स्थिर है उसका ज्यादा खून बह गया है जिसकी वजह से वह बोल नहीं पा रही है। उसे पसलियों और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं, अमेरिकी मॉडल चेल्सी क्रिस्ट ने 60 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले जब चेल्सी क्रिस्ट ने एक पोस्ट भी किया।जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह दिन आप के आराम शांति लाये।  उन्होंने अपनी संपत्ति अपने मां के नाम करने को कहा है।  बता दें कि जब भारत की हरनाज कौर मिस यूनिवर्स का ख़िताब हासिल किया था उस दौरान क्रिस्ट ने इंस्टाग्राम उनके साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। क्रिस्ट पेशे से वकील थी और  मेंटल हेल्थ को लेकर मुखर थीं।

ये भी पढ़ें

हाथों में हाथ डाले ‘मिस्ट्री वुमन’ के साथ नजर आये ऋतिक रोशन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें