28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमबिजनेसआर्थिक सर्वे: 2022 में 9.2 प्रतिशत रहेगी जीडीपी ग्रोथ, कृषि क्षेत्र से...

आर्थिक सर्वे: 2022 में 9.2 प्रतिशत रहेगी जीडीपी ग्रोथ, कृषि क्षेत्र से मिलेगी मदद      

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया

Google News Follow
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोमवार को लोकसभा में 2021 -22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस सर्वे में वित्तीय वर्ष 2022 की जीडीपी 9. 2 % रहने का अनुमान है। जबकि ,वित्तीय वर्ष 23 में जीडीपी 8 से 8.5 प्रतिशत रहेगी। मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण1 अप्रैल यानी मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह आम बजट आने वाले वित्तीय वर्ष का सरकार की आर्थिक नीतियों दिशा तय करेगा।
आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2022 -23 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि 3.9 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि 11.8 प्रतिशत केसाथ होने का अनुमान है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था  हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई की  कृषि क्षेत्र और औद्योगिक उत्पादन वृद्धि में  काफी मदद मिलेगी।

आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023 के जीडीपी ग्रोथ में  कैपेक्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आर्थिक सर्वेक्षण वित्तीय वर्ष 23 में 8-8.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा सर्वे में यह भी कहा गया कि बैंकों के पास पूंजी की कोई कमी नहीं है।

सीईए डॉ. वी अनंत नागेश्वरन आर्थिक सर्वेक्षण 2022 पर 3:45 बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और भारत के अधिकारों को सुरक्षित किया।

ये भी पढ़ें      

जाने, मोदी सरकार ने अब तक केंद्रीय बजट में क्या-क्या किया बदलाव            

‘भारत की कोरोना वैक्सीन का दुनिया में डंका, करोड़ों की बचाई जान’  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें