29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबॉलीवुडमेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेगी मेरी मां: प्रतीक बब्बर

मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेगी मेरी मां: प्रतीक बब्बर

Google News Follow

प्रतीक बब्बर ने अपने सीने पर अपनी मां एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के नाम एक टैटू बनवाया है। जिसकी एक फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी मां को याद किया है। प्रतीक को पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रतीक के फैंस उनके मां के प्रति ये प्यार देखकर काफी खुश हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। प्रतीक द्वारा शेयर की गई फोटो आप देख सकते हैं कि वह अपने डॉगी के साथ लेटे हुए दिख रहे हैं। फोटो में उनके सीने पर स्मिता पाटिल लिखा दिख रहा है। नाम के नीचे स्मिता पाटिल की डेट ऑफ बर्थ 1955 भी लिखी गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रतीक ने लिखा, ‘अपने दिल पर मैंने अपनी मां का नाम लिखवा लिया है..वो मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेगी।

साथ ही 1955- इनफिनिटी लिखा है। सोशल मीडिया पर प्रतीक का यह प्यार अब वायरल हो चुका है।  अपने टैटू में प्रतीक ने अपनी मां के निधन वाली जगह पर जिरो लिखवाया है। उन्होंने इस टैटू में स्मिता पाटिल की मौत के दिन को मेंशन नहीं किया है। गौरतलब है कि स्मिता पाटिल अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में भले ही कम समय के लिए काम किया, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाई, जिसके बाद वो एक स्टार के रूप में उभरीं। स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘चरणदास चोर’  से 1975 में की थी। स्मिता की शादी एक्टर राज बब्बर से हुई थी। लेकिन बेटे प्रतीक को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ही 13 दिसम्बर 1986 को महज़ 31 साल की उम्र में स्मिता ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया ।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें