गूगल अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर कोई भी शायद सीधे कंपनी के सीईओ सुंदर पिचई (Sundar Pichai) तक तो नहीं पहुंचेगा. हालांकि, आपका ऐसा सोचना गलत है. एक शख्स है, जिसने अपनी अकाउंट संबंधी परेशानी सीधे पिचई के सामने रख दी. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.दरअसल, पिचई ने कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे भारत की मदद के लिए मदद का ऐलान किया था. इसके संबंध में उन्होंने ट्वीट किया था. अब @Madhan67966174 नाम के एक ट्विटर यूजर ने पिचई के ट्वीट का जवाब देते हुए पासवर्ड के संबंध में मदद मांगी है. मदन नाम के इस यूजर ने लिखा ‘हैलो सर, आप कैसे हैं. मुझे जीमेल आईडी पासवर्ड में एक मदद चाहिए. मैं यह भूल गया हूं कि पासवर्ड रीसेट कैसे करते हैं. प्लीज मदद करें.’इस ट्वीट के सामने आते ही अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी कमान संभाल ली है. लोग लगातार इस ट्वीट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. भारत में कोरोना वायरस संकट बेलगाम हो गया है. ऐसे में सीईओ पिचई ने देश की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. बीते सोमवार को उन्होंने घोषणा की है कि गूगल और उनकी टीम ने 135 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है.कंपनी की तरफ से बताया गया है कि ये आर्थिक मदद यूनिसेफ और गिवइंडिया के जरिए दी जा रही हैं. दुनिया के कई देशों ने भी भारत की मदद करने का फैसला किया है.
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



