29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुडड्रग्स केस: NCB ने अनन्या पांडे से दो घंटे की पूछताछ, कल...

ड्रग्स केस: NCB ने अनन्या पांडे से दो घंटे की पूछताछ, कल फिर बुलाया 

Google News Follow

मुंबई। ड्रग्स केस रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वही, इस केस में शामिल आरोपियों की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच गुरुवार एनसीबी ने चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से दो घंटे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आर्यन खान और अनन्या के बीच हुए चैट को लेकर पूछताछ की। हालांकि, अनन्या पांडे की मुश्किलें ख़त्म नहीं हुई हैं, एनसीबी ने शुक्रवार को दोबारा बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

बता दें कि आज सुबह ही एनसीबी की एक टीम अनन्या पांडे के घर पर पहुंची थी। टीम ने इसके बाद शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचकर उनकी मैनेजर से आर्यन खान के बारे में जानकारी मांगी। इसके अलावा शाहरुख खान से कहा गया कि यदि उनके पास बेटे की कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मौजूद है तो उसे सौंप दें। चंकी पांडे की बेटी अनन्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। एनसीबी को अनन्या और आर्यन खान के बीच हुए कुछ चैट मिले हैं। इन्हीं को लेकर पूछताछ के लिए एनसीबी की टीम अनन्या के घर पहुंची थीं। एनसीबी के हाथ जो चैट आए हैं, उनमें आर्यन कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात कर रहे हैं। बुधवार को ही अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद आर्यन खान के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है, जिस पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है। इधर, मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन सहित अन्य की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें की बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले की 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। वही एनसीबी की टीम में गुरुवार को शाहरुख़ खान के घर भी पहुंची थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें