29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेट100 crore Vaccination in India: PM मोदी की दूरदृष्टि,अदार पूनावाला ने किसको...

100 crore Vaccination in India: PM मोदी की दूरदृष्टि,अदार पूनावाला ने किसको कहा आलसी?

Google News Follow

पुणे। कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन की खुराक का आंकड़ा 100 करोड़ पार करने पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO  ने Adar Poonawalla ने खुशी जताई है और कहा है कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दूरदृष्टि को जाता है। उन्होंने उन लोगों पर नाराजगी जाहिर की जिन्होंने अपनी बारी आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज़ नहीं लगवाई। अदार पूनावाला ने कहा कि ऐसे लोग आलसी हैं जो अपनी बारी आने पर भी वैक्सीन की दूसरी डोज़ नहीं लगवा सके। 10 करोड़ लोगों ने कोविड टीके की दूसरी खुराक नहीं ली, जबकि उसकी समय-सीमा निकल चुकी है।

भारत में 16 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके तहत 18 साल से ऊपर की आबादी को वैक्सीन दी जा रही है। देश में 18 साल से ऊपर की आबादी करीब 94 करोड़ है। इस आबादी के 75% लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि इस आबादी समूह के 30 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्हें दोनो डोज दी जा चुकी है। सरकार ने दिसम्बर 2021 तक सभी वयस्क आबादी यानी  94 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। यानी 25 % पॉपुलेशन को जल्द से जल्द टीका देने का टार्गेट है. सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द दूसरी डोज लोगों को दी जा जाय।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें