30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबॉलीवुडड्रग्स केस: फिर एक तारीख के साथ आर्यन की जमानत की 'उम्मीद...

ड्रग्स केस: फिर एक तारीख के साथ आर्यन की जमानत की ‘उम्मीद धूमिल’  

Google News Follow

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की बुधवार को भी जमानत की उम्मीद धूमिल हो गई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज भी आरोपियों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आगे की सुनवाई टाल दी। अब अगले दिन यानी गुरुवार को फिर से ढाई बजे से सुनवाई होगी। बुधवार को अरबाज के वकील अमित देसाई ने कोर्ट में कहा कि आर्यन, अरबाज और मुनमुन सिर्फ ड्रग्स लेने के लिए आए थे, और कोई साजिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि ड्रग्स सिर्फ पर्सनल यूज के लिए थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं। देसाई ने कहा, पहली रिमांड में भी किसी कॉन्सपिरेसी की बात नहीं कही गई थी।

बाद में मजिस्ट्रेट कोर्ट से कहा गया कि साजिश थी जिसकी वजह से 8 लोगों को अरेस्ट किया गया हालांकि ऐसा नहीं हुआ था। जिस मामले में हम 20 दिन से ज्यादा वक्त कस्टडी में गुजार चुके हैं। उसमें आज तक कोई गिरफ्तारी हुई ही नहीं है, कॉन्सपिरेसी अलग अपराध है। उन्होंने कहा कि हम 1 साल की सजा वाले अपराध में सिर्फ बेल मांग रहे हैं। जब सजा ही 1 साल है तो कस्टडी क्या जरूरत है। बेल मिलने पर भी जांच चल सकती है। देसाई ने कहा कि एनसीबी जब बुलाएगी तीनों पहुंच जाएंगे, अब बेल मिल जानी चाहिए। आर्यन की तरफ से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी मंगलवार को अपना पक्ष रख चुके हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें