29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवरिष्ठ नागरिकों को कार्ड वितरण

वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड वितरण

Google News Follow

मुंबई। भाजपा कांदिवली पूर्व विधानसभा ठाकुर कांप्लेक्श एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम वरिष्ठों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांदिवली पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 250 वरिष्ठ नागरिकों को सिनियर सिटीजन कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा मुंबई पुलिस द्वारा नागरिकों के साथ साइबर क्राइम विषय पर संवाद किया गया। यह कार्यक्रम चिल्ड्रेन अकडमी,आशा नगर ठाकुर कांप्लेक्स कांदिवली पूर्व मुंबई स्थित आयोजित किया गया।

इस दौरान स्थानीय विधायक,मुंबई भाजपा प्रभारी अतुल भातखलकर ने कार्ड वितरण करते हुए इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगारिकों की सेवा के लिए भाजपा सदैव तत्पर है। इस कार्यक्रम के आयोजक भाजपा कांदिवली पूर्व विधानसभा के महामंत्री संजय जायसवाल थे। साइबर सेल की अधिकारी सविता कदम ने इस दौरान नागरिकों का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार में देश विकास की ओर अग्रसर है। देश में विभिन्न योजनाओं के कार्य तेजी से चल रहे हैं। हमें सभी को समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने तमाम बड़ी योजनाएं चलाई हैं, आज वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) को पहचान पत्र दिए गए। इस कार्ड की वजह से वरिष्ठ नागरिकों को तमाम तरह का फायदा होगा। भाजपा जनता की सेवा के लिए आगे भी इस तरह के आयोजन क्षेत्र में करेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें