28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबॉलीवुडपवनदीप नया ' इंडियन आइडल '

पवनदीप नया ‘ इंडियन आइडल ‘

Google News Follow

मुंबई। सोनी चैनल पर आने वाले मशहूर रियलिटी शो ‘ इंडियन आइडल ‘ का रिजल्ट घोषित हो गया है, जिसके मुताबिक इस सीजन के इंडियन आइडल बने हैं,पवनदीप राजन। उन्हें इस शानदार विजयश्री के लिए 25 लाख की नकदी सहित ट्रॉफी व एक कार पुरस्कारस्वरूप मिले हैं।

समूचा आयोजन बना ‘ ग्रेटेस्ट टैलेंट एवर ‘: सोनी चैनल पर पिछले 9 महीने से मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का प्रसारण हो रहा है। इस शो का यह 12 वां सीजन था।  प्रतियोगिता के फाइनल में कुल 6 प्रतियोगी पहुंचे थे। इसमें तीन पुरुष और तीन महिला प्रतियोगी थे। इन पुरुष प्रतियोगियों में मोहम्मद दानिश, निहाल और पवनदीप राजन और महिलाओं में अरुणिता कांजीलाल, सयाली कांबले और षण्मुखप्रिया का समावेश था। इस समूचे आयोजन को ‘ ग्रेटेस्ट टैलेंट एवर ‘ कहा गया। कार्यक्रम हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी जज थे। हालांकि, बाद में  विशाल और नेहा कक्कड़ की जगह अनु मलिक और सोनू कक्कड़ ने ले ली।
12 घंटे तक चला यह महा-मुकाबला: टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किया गया था। इस समारोह को ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले कहा गया, क्योंकि दोपहर 12 से रात 12 बजे तक यानी 12 घंटे तक यह महा-मुकाबला चलता रहा। पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और सयाली कांबले शीर्ष तीन प्रतियोगी थे। इनमें पवनदीप राजन को 12 वें सीजन का इंडियन आइडल घोषित किया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें