28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुड'रावण' अरविन्द त्रिवेदी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

‘रावण’ अरविन्द त्रिवेदी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। रामानंद सागर द्वारा निर्मित पौराणिक टीवी सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। उनको मंगलवार की रात हार्टअटैक आया था।  बता दें कि 83 वर्षीय अरविन्द  त्रिवेदी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें चलने -फिरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पीएम मोदी ने अरविन्द त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक जताया है। इसके अलावा अभिनेता अरुण गोविल आदि ने शोक जताया है।

पीएम मोदी ने अरविन्द त्रिवेदी के प्रति संवेदना के साथ एक और तस्वीर ट्वीट की जिसमें तारक मेहता के उल्टा चश्मा टीवी सीरियल में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम  नायक को भी याद किया है। कई सेलेब्स और फैन्स ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। याद दिला दें कि अरविंद त्रिवेदी एक ओर जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण बनकर दर्शकों का दिल जीता था तो वहीं कई गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया था।

गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक योगदान दिया। इसके साथ ही टीवी शो विक्रम और बेताल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। बताया जाता है कि अरविन्द त्रिवेदी हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुके हैं। रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण के के किरदार में जान डाल दी थी। उनके आवाज का जादू आज भी लोगों को याद है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें