26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमबॉलीवुडरामायण के 'रावण' नहीं रहे

रामायण के ‘रावण’ नहीं रहे

रामानंद सागर के रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविन्द त्रिवेदी का हार्टअटैक से निधन

Google News Follow

मुंबई। रामानंद सागर द्वारा निर्मित पौराणिक टीवी सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। उनको मंगलवार की रात हार्टअटैक आया था। बता दें कि 83 वर्षीय अरविन्द त्रिवेदी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें चलने -फिरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अरविंद के निधन पर शोक जाहिर किया है। सुनील ने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया।’ सुनील लहरी के अलावा भी कई सेलेब्स और फैन्स ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

याद दिला दें कि अरविंद त्रिवेदी एक ओर जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण बनकर दर्शकों का दिल जीता था तो वहीं कई गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया था। गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक योगदान दिया। इसके साथ ही टीवी शो विक्रम और बेताल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। बता दें कि रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण के के किरदार में जान डाल दी थी। उनके आवाज का जादू आज भी लोगों को याद है। बताया जाता है कि अरविन्द त्रिवेदी हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिलकर लगभग 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने अरविन्द त्रिवेदी की श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक , धार्मिक , सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविन्द त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। निः संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।”
वहीं रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अरविन्द त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”दिल से उनके परिवार के प्रति संवेदना , एक बहुत ही बेहतरीन इंसान।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें