28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमबॉलीवुडराज कुंद्रा को मिली जमानत,कहा- मुझे बलि का बकरा बनाया गया

राज कुंद्रा को मिली जमानत,कहा- मुझे बलि का बकरा बनाया गया

Google News Follow

Related

मुंबई। एडल्ट फिल्म बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के मामले में दो माह से जेल की हवा खा रहे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को जमानत मिल गई। वहीं, राज कुंद्रा साथ रयान थोर्पे को भी बेल दे दी गई। बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में बिजनेस मैं राज कुंद्रा ने शनिवार को जमानत के लिए याचिका दायर की थी। अदालत में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि कुंद्रा को इस केस में बलि का बकरा बनाया जा रहा है। इस मामले में उनकी कोई सक्रिय भूमिका नहीं है।

मामले में दाखिल पूरक आरोप पत्र में कोई सबूत नहीं है जो कथित आपत्तिजनक फिल्म बनाने में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता को साबित करे। अधिवक्ता प्रशांत पाटिल के जरिये दाखिल जमानत अर्जी में कुंद्रा ने दावा किया कि आज की तरीख तक अभियोजन के पास एक भी सबूत नहीं है जो ‘हॉटशॉट्स’ एप को कानून के आधार पर अपराध के साथ संबद्ध कर सके। जमानत अर्जी में यह भी कहा गया कि पूरे पूरक आरोप पत्र में एक भी आरोप मौजूदा आवेदक यानी राज कुंद्रा के खिलाफ नहीं है जो इंगित करे कि वह किसी वीडियो की शूटिंग में सक्रिय रूप से शामिल थे। बल्कि यह कलाकार के विवेक पर है कि वह सामग्री एप पर अपलोड करे या नहीं करे।
बता दें कि राज कुद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में IPC के तहत संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। 19 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद आज 20 अगस्त यामनी लगभग दो महीनों बाद जाकर उन्हें जमानत मिली है। वहीं, अभी तक इस मामले में राज कुंद्रा की ओर से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं, अब देखने होगा कि जमानत पर बाहर आने के बाद राज अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर क्या सफाई देते हैं। मालूम हो कि दो दिन पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘नया अंत’ से पोस्ट किया था ,जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस पोस्ट को लोग शिल्पा शेट्टी का तलाक के फैसले का इशारा मान रहे हैं। हालांकि शिल्पा ने एक मोटिवेशन मैसेज को शेयर किया था। देखना होगा आखिर आगे शिल्पा क्या फैसला हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें