30.9 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउत्पीड़न के आरोपों के बाद द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह बर्खास्त

उत्पीड़न के आरोपों के बाद द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह बर्खास्त

पैरालंपिक समिति ने की कार्रवाई

Google News Follow

Related

भारतीय खेल जगत में सन्मानित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को उत्पीड़न के आरोपों के बाद पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) ने पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई 18 अप्रैल को तत्काल प्रभाव से की गई, जब ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने उनके खिलाफ मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए।

PCI प्रमुख देवेंद्र झाझरिया ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोच के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही, समिति के भीतर इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक औपचारिक जांच समिति गठित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

सुमित अंतिल ने इस मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवल सिंह ने न केवल उनके साथ बल्कि नीरज चोपड़ा के साथ भी बार-बार मौखिक दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न किया। सुमित अंतिल ने कहा, “उसने हमें मेंटली परेशान किया और हमारे, यानी मेरे और नीरज के परिवारों के साथ बुरा बर्ताव किया। वह मेंटली अनस्टेबल लगते है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोच ने पेशेवर सीमाओं को पार करते हुए उनके परिवारों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

अंतिल के अनुसार, स्थिति समय के साथ बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें औपचारिक शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा, “वह जानबूझकर अपने गाली-गलौज वाले भाषणों की रिकॉर्डिंग हमारे मैनेजरों के साथ शेयर करता, ताकि वे हम तक पहुंच सकें।”

बता दें की नवल सिंह वर्ष 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे, वर्तमान में एथलीट सचिन यादव को प्रशिक्षित कर रहे थे। सचिन यादव ने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था, जहां नीरज चोपड़ा चोट से जूझते हुए आठवें स्थान पर रहे थे। इस मामले में नवल सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सुमित अंतिल ने यह भी बताया कि उनकी शिकायत को नीरज चोपड़ा के अलावा अन्य दिव्यांग भाला फेंक खिलाड़ी, नवदीप सिंह और संदीप चौधरी का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कोच की मंशा पर सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि यह व्यवहार प्रतिस्पर्धात्मक हितों से प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरान के राजदूत को किया तलब

जमात-ए-इस्लामी से जुड़ी 58 निजी स्कूलों का प्रबंधन करेगी जम्मू-कश्मीर सरकार

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य तनाव: भारत से जुड़े जहाजों पर फायरिंग के बाद ईरान ने जताया भरोसा

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,393फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें