32 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमबॉलीवुडफिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई, जीता ऑडियंस का...

फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई, जीता ऑडियंस का दिल

फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Google News Follow

Related

प्रभास और कृति सेनन की साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस बेहद ही एक्साइटेड हैं और इसके फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए थिएटरों के बाहर भीड़ लगी हुई है। पब्लिक ओपिनियन की मानें तो ये फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी। सोशल मीडिया पर प्रभास की आदिपुरुष को लेकर गजब दीवानगी देखने को मिल रही है। प्रभास की एंट्री पर फैंस खुशी से झूम उठते हैं। ऐसे में ओपनिंग डे पर इस फिल्म के शानदार कलेक्शन होने की उम्मीद है।

हनुमान जी के लिए थिएटर में खास सीट रखी गई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लोग फिल्म देख रहे हैं और अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-मुंबई में टिकट 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं रिलीज से पहले रणबीर कपूर द कश्मीर फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल और अनन्या बिड़ला ने समाज के वंचित वर्गों के बीच वितरित करने के लिए 10-10,000 टिकट खरीदे हैं।

आदिपुरुष के हिंदी में लगभग 4 हजार स्क्रीन और सभी भाषाओं में 6200 स्क्रीन पर रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म 2डी और 3डी में रिलीज होगी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले फिल्म की टीम को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

ये भी देखें 

Manipur Violence: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका

सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 5 आतंकी

मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र

फिल्म आदिपुरुष की विदेशों में भी हुई खूब एडवांस बुकिंग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,210फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें