29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमबॉलीवुड'भगवा बिकनी विवाद' फिल्म पठान को फायदा या नुकसान?

‘भगवा बिकनी विवाद’ फिल्म पठान को फायदा या नुकसान?

क्या दीपिका-शाहरुख की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर दिखा सकेगी कमाल?

Google News Follow

शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को लेकर काफी विवाद बढ़ा। वहीं मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसलिए गाने में कुछ बदलाव किए जाएं। जिसके बाद से गाने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है।  

दर्शकों का कहना है कि मेकर्स को फिल्म में जरूरी बदलाव करने चाहिए नहीं तो फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि विवाद यही नहीं रुका राम नगरी अयोध्या के साधु-संत तो फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान को जिंदा जलाने और जिस सिनेमाघरों में पठान फिल्म लगेगी उसे जलाने तक की बात कह दी। विवाद इतना बढ़ता जा रहा है कि कई जगह तो पुलिस में इस फिल्म को लेकर शिकायत तक दर्ज कराई जा चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म पठान ट्रेंड पर है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पठान फ्लॉप हो जाएगी तो वहीं कुछ यह कह रहे हैं कि फिल्म को विवाद का फायदा मिलेगा। हालांकि ये तो आनेवाला समय ही बताएगा की फिल्म सफल होगी या दर्शकों के बॉयकॉट का शिकार होती है।   

बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोगों में इसको लेकर नाराजगी बनी हुई है। बेशर्म रंगे के बाद अब कल यानि गुरुवार को इस फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो पठान रिलीज होने वाला है। देखना होगा कि इस गाने को दर्शकों का प्यार मिलता है या नहीं। वहीं इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। 

ये भी देखें 

हिन्दू संगठन के बाद उलेमा बोर्ड ‘पठान’ पर भड़का, कहा- करो बैन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें