30.9 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमदेश दुनियाwinter season: फिर निकला सुशांत सिंह का भूत, बड़ा खुलासा का दावा

winter season: फिर निकला सुशांत सिंह का भूत, बड़ा खुलासा का दावा

सांसद राहुल शेवाडे ने संसद में आदित्य ठाकरे पर लगाया बड़ा आरोप 

Google News Follow

Related

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भूत एक बार फिर निकल आया है। लोकसभा में मुंबई के सांसद राहुल शेवाडे ने संसद सुशांत सिंह का मामला उठाकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने  आदित्य थाकफरे पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एयू नाम से 44 कॉल आये थे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार पुलिस ने  एयू को आदित्य उद्धव ठाकरे बताया है।

बता दें कि राहुल शेवाले शिंदे गुट के है। लोकसभा में इस बात का खुलासा कर सनसनी मचा दी है। शेवाले के चौकाने वाले खुलासे से हर कोई हैरान है। इससे पहले भी आदित्य ठाकरे का नाम इस मामले में उछाला गया था। अब राहुल शेवाले ने आदित्य ठाकरे का नाम लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति को गरमा दिया है। हालांकि ठाकरे गुट के नेता मनीषा कयांडे  ने इस आरोप को खारिज कर दिया। मनीषा कयांडे ने शेवाले को चुनौती दी कि  अगर उनके पास इस संबंध में कोई सबूत है तो पेश करें।
उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बिहार पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एयू नाम से कई बार फोन आये हैं। इस नाम के बारे में कहा गया है कि एयू से मतलब अनन्या उद्धव है। उन्होंने इस दौरान कहा कि लेकिन इस संबंध मुंबई पुलिस ने कुछ भी खुलासा नहीं किया। शेवाले ने दावा किया कि बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एयू का मतलब आदित्य उद्धव ठाकरे है।
ये भी पढ़ें 

 

भारत में मिले ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले

‘भगवा बिकनी विवाद’ फिल्म पठान को फायदा या नुकसान?

corona virus alert: फिर लौटा मास्क का दौर, डॉक्टर वीके पाल ने क्यों कहा…

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,393फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें