29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाcovid in india: महाराष्ट्र में टॉस्क फ़ोर्स तो UP-दिल्ली में टेस्टिंग पर...

covid in india: महाराष्ट्र में टॉस्क फ़ोर्स तो UP-दिल्ली में टेस्टिंग पर जोर  

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच राज्य सरकारों ने कसी कमर

Google News Follow

भारत में भी बीएफ 7 कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। गुजरात के वड़ोदरा में इसका दो तथा उड़ीसा में एक मरीज मिलने के बाद हड़कप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना के ओमीक्रॉन के सब वैरिएंट बीएफ 7 ने हाहाकार मचाया हुआ है।  दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई राज्यों ने कोरोना से निपटने तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टॉस्क फ़ोर्स गठित करने की बात कही है। यूपी सरकार ने भी सतर्कता बरते हुएटेस्टिंग पर जोर दिया है।

महाराष्ट्र में टॉस्क फ़ोर्स: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोरोना के हालात के आकलन के लिए राज्य सरकार टॉस्क फ़ोर्स गठित करेगी। उपमुख्यमंत्री नागपुर के अधिवेशन में विपक्ष के नेता अजित पवार के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से तालमेल रखते हुए नेता प्रतिपक्ष के सुझाव पर अमल करते हुए टॉस्क फ़ोर्स का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कमेटी या टॉस्क फ़ोर्स कोरोना के हालात पर नजर रखेगी और उससे जुड़े सुझाव देगी।

दिल्ली में सतर्क रहने के निर्देश: बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिये टॉस्क फ़ोर्स गठन करने का ऐलान किया है। वहीं ,दिल्ली सरकार ने टेस्टिंग पर जोर दिया है। अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से जुडी हलचलों पर नजर बनाएं रखें। वेस्ट बंगाल ने भी कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार है और कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के बारे में जानकारी ली जा रही है। यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी सीएमओ को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
वड़ोदरा कोरोना के दो केस: गौरतलब है कि गुजरात के वड़ोदरा कोरोना के दो केस सामने आये हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ित ओमीक्रॉन के सब वैरिएंट बीएफ 7 से पीड़ित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश से आई एक महिला में ओमीक्रॉन का सब वैरिएंट बीएफ 7 पाया गया है। यह महिला वड़ोदरा में 9 दिसम्बर को आई थी।.हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल आगे जांच के लिए भेजा गया है। कहा जा  रहा है इससे पहले भी सब वैरिएंट बीएफ 7 का केस भारत दर्ज किया गया था। लेकिन आज जिस तरह से यह वेरिएंट चीन में कोहराम मचा रहा है। ऐसे माना जा रहा है कि यही वेरिएंट भारत में भी दस्तक दे चुका है।

 

भारत कोरोना को लेकर अलर्ट: भारत भी कोरोना को लेकर अलर्ट हो गया है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बैठक की। जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय  अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के बाद वीके पॉल ने कहा कि कोरोना को लेकर डरने की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने पर मास्क लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो लोग बूस्टर डोज नहीं लिए हैं वेबूस्टर डोज लें।

ये भी पढ़ें      

भारत में मिले ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले

corona virus alert: फिर लौटा मास्क का दौर, डॉक्टर वीके पाल ने क्यों कहा…

winter season: फिर निकला सुशांत सिंह का भूत, बड़ा खुलासा का दावा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें