28 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमबॉलीवुडसायरा बानो हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

सायरा बानो हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

Google News Follow

Related

मुंबई। बीते दौर की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री 77 वर्षीया सायरा बानो को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें 3 पूर्व दिन हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर लेवल और सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के मुताबिक़ सायरा बानो की हालत अब स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

मेरा वजूद मुझसे छिन गया

सायरा के शौहर एवं बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन के बाद उन्होंने काफी मायूस होकर कहा था कि मालिक ने मेरी जिंदगी की वजह छीन ली,मेरा वजूद मुझसे छिन गया। कमोबेश, तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

‘ जंगली ‘ से बनी रोमांटिक छवि

सायरा बानो ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने अभिनय करिअर की शुरुआत 1961 में शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘ जंगली ‘ से की थी। उन्होंने इस फिल्म में अपने अभिनय का जादू कुछ इस तरह बिखेरा कि उनकी छवि एक रोमांटिक हीरोइन की बन गई। इस फिल्म के लिए सायरा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था।

पहली नजर में ही हो गई मोहब्बत

सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें 12 साल की उम्र में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से प्यार हो गया था। उसके बाद,आखिरकार उन्होंने दिलीप कुमार से शादी करने का फैसला किया। इस दौरान सायरा बानो ने यह भी बताया कि दिलीप कुमार और उनकी पहली मुलाकात मुंबई के महबूब स्टूडियो में हुई थी तथा पहली डेट पर उनसे प्यार हो गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें