29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाTMC विधायक और मंत्रियों को समन

TMC विधायक और मंत्रियों को समन

Google News Follow
नई दिल्ली। नारद स्टिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने वेस्ट बंगाल के दो मंत्रियों और टीएमसी के एक विधायक का नाम चार्जशीट में शामिल किया है। ईडी ने यह चार्जशीट बुधवार को एक स्पेशल कोर्ट में दाखिल की। चार्जशीट में बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम,सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्र और कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी शामिल हैं। इन नेताओं को अदालत ने समन जारी कर 16 कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।
अदालत ने निर्देश दिया है कि मुखर्जी, हाकिम और मित्रा को पश्चिम बंगाल विधानसभाध्यक्ष के कार्यालय के माध्यम से समन भेजे जाएं क्योंकि तीनों विधायक हैं। इसके साथ ही अदालत ने निर्देश दिया कि अन्य दो को समन सीधे उनके पते पर भेजा जाए। मालूम हो कि कि नारद न्यूज के संस्थापक मैथ्यू सैमुअल ने पश्चिम बंगाल में नारद स्टिंग ऑपरेशन चलाया था। सैमुअल ने एक काल्पनिक कंपनी बनायी थी और तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्रियों, सांसदों और नेताओं से मदद के लिए संपर्क किया।
उनमें से कई को टीवी फुटेज में कथित तौर से पैसे लेते हुए दिखाया गया था। इस मामले में आईपीएस अधिकारी एस.एम.एच. मिर्जा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने अदालत से मनी लॉन्ड्रिंग केस के इन तमाम आरोपियों को अधिकतम सजा दिए जाने की अपील की।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें