29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकिरीट सोमैया ने बताया,मंत्री आव्हाड हैं ईडी की लिस्ट में 12 वें...

किरीट सोमैया ने बताया,मंत्री आव्हाड हैं ईडी की लिस्ट में 12 वें खिलाड़ी

Google News Follow

मुंबई। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के आवास मंत्री एवं राकांपा नेता जीतेंद्र आव्हाड के ईडी की सूची में बारहवें खिलाड़ी होने का दावा किया है। हैं। तो अब क्या ईडी का अगला नोटिस आव्हाड को आएगा ? सबका ध्यान इसी तरफ केंद्रित है।

भुजबल की कंपनी का किया मुआयना

किरीट सोमैया ने आज नासिक पहुंच कर राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की आर्मस्ट्रांग कंपनी का मुआयना किया। इस दौरान यहां भारी पुलिस बल तैनात था। भुजबल की संपत्ति का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान संवाददाताओं के पूछे इस सवाल कि ईडी की सूची में 12 वां खिलाड़ी कौन है ? सोमैया ने जवाब दिया कि जीतेंद्र आव्हाड इस सूची में 12वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस बारे में आगे बात करना टाल दिया।

भावना गवली की 70 करोड़ की और हेराफेरी

उन्होंने शिवसेना सांसद भावना गवली पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनीखेज जानकारी दी कि एक ट्रस्ट को महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान में बदल दिया गया और 70 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने पीए के नाम हस्तांतरित कर दी। ट्रस्ट को महिला विकास संगठन में बदलने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। सोमैया ने इस मामले की विस्तृत जांच किए जाने की मांग की।

पवार-ठाकरे ने देशमुख को छिपाया

परिवहन मंत्री अनिल परब को ईडी के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि मैंने परब के खिलाफ पहली शिकायत दर्ज कराई थी। उसका ट्रायल अब चल रहा है। परब और उनके खासमखास अधिकारी बजरंग खरमाटे के खिलीफ जांच जारी है, जबकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अनिल देशमुख को छिपा रखा है। उन्होंने विधायक प्रताप सरनाईक की संपत्ति भी जब्त कर लिए जाने की जानकारी दी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें