28.2 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमबॉलीवुडसलीम खान अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे सलमान

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे सलमान

लीलावती में चल रहा इलाज

Google News Follow

मशहूर पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है, इसे लेकर अब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनकी सेहत को लेकर प्रशंसक लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक रहे हैं और जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी “सलीम-जावेद” के नाम से बेहद प्रसिद्ध रही है। उन्होंने कई यादगार फिल्मों की पटकथाएं लिखीं और इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। उनकी तबीयत खराब होने की खबर ने फिल्म जगत और प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है।

पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल के बाहर का एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, “सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती” इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल गई।

मंगलवार(17 फरवरी) को सलमान खान भी अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे। वह लीलावती हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह चिंतित दिखाई दे रहे थे। उन्होंने काली टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी और उनके साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद थी। हालांकि मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना वह वहां से रवाना हो गए।

फिलहाल सलीम खान की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

इस बीच हाल ही में नवंबर 2025 में सलीम खान और सलमा खान ने अपनी शादी की 61वीं सालगिरह मनाई थी। यह अवसर अर्पिता खान और आयुष शर्मा की 11वीं शादी की सालगिरह के साथ भी मेल खाता है। सलीम खान ने 1964 में सलमा से विवाह किया था और वर्ष 1981 में उन्होंने अभिनेत्री हेलेन से भी विवाह किया था।

सिनेमा जगत और प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो कल्पना और नवाचार का शक्तिशाली संगम

इमरान खान की सेहत पर सुनील गावस्कर और कपिल देव की अपील

जमात-ए-इस्लामी के बहिष्कार के बीच तारीक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें