29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबॉलीवुडसरोगेट मदर के रोल में सामंथा रुथ प्रभु

सरोगेट मदर के रोल में सामंथा रुथ प्रभु

फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर हुआ रिलीज।

Google News Follow

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोधा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु एक सरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत यशोदा यानी सामंथा से होती है। वह और लड़कियों के साथ एक मेडिकल फैसिलिटी में रह रही है। यहां यशोदा और बाकी लड़कियों को बताया जाता है कि उन्हें अपने बच्चे के बदले ढेर सारे पैसे मिलेंगे।

सामंथा जो सरोगेट मदर बनती हैं। वह पैसों के लिए यह सब करती हैं। इसके लिए वह एक इवा कंपनी से जुड़ती हैं जो सरोगेसी के जरिए उन लोगों को बच्चे देती है जो कभी पैरेंट्स नहीं बन सकते। सामंथा इस पीरियड को एंजॉय करती हैं। लेकिन तभी उन्हें पता चलता है कि जहां वह सरोगेसी प्रोसेस के दौरान रहती हैं वहां कुछ गड़बड़ है। उसे अहसास होता है कि वहां सरोगेट लड़कियों को रखने के अलावा और भी कुछ ऐसे काम हो रहे हैं, जिनसे वह अनजान है। अब यशोदा उस राज को बाहर ला पाएगी? क्या वह इसमें कामयाब होगी? वह फिल्म में मां का किरदार निभाएंगी, इसके साथ ही प्रेग्नेंट होकर वह खूब एक्शन भी करती नजर आएंगी।  वह फुल एक्शन मोड़ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

‘यशोदा’ में सामंथा एक्शन अवतार में नजर आएंगी। इसे तेलुगू और तमिल भाषा में शूट किया गया है। ‘यशोदा’ को हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में डब करके रिलीज किया जाएगा। ‘यशोदा’ 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सामंथा के अलावा वरलक्ष्मी सारठकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुर्ली शर्मा, संपत राज भी हैं। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को हरी और हरीष ने डयरेक्ट किया है। वहीं फिल्म को सिवालेंका कृष्णा प्रशाद प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बता दें कि तेलुगू भाषा में बनी फिल्म ‘यशोदा’ के हिंदी ट्रेलर को वरुण धवन ने लॉन्च किया, वहीं तेलुगू भाषा के ट्रेलर को विजय देवरकोंडा, तमिल को सूर्या, कन्नड़ को रक्षित शेट्टी और मलयालम भाषा के ट्रेलर को दुलकर सलमान ने रिलीज किया।

ये भी देखें 

फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें