28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियायूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर पुतिन का यू-टर्न

यूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर पुतिन का यू-टर्न

अमेरिका से बातचीत करने को तैयार- व्लादिमीर पुतिन

Google News Follow

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले आठ महीनों से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि इसी बीच गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि रूस यूक्रेन युद्ध में परमाणु हमला नहीं करेगा। दरअसल रूस पहले भी कई मामलों में यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी देता रहा है, जिसके बाद पुतिन का यह बयान यू-टर्न की तरह माना जा रहा है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका ने डॉलर को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके अंतरराष्ट्रीय वित्त को बदनाम किया। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से हम सभी ने सबसे खतरनाक दशक का सामना किया हैं।

पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन के खिलाफ खतरनाक और खूनी वर्चस्व के खेल में अन्य देशों को अपनी शर्तों को निर्धारित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा, ”यह खेल खतरनाक है, खूनी है और मैं इसे गंदा कहूंगा।” इस दौरान, पुतिन ने यह कहकर सभी को चौंका दिया, कि वे अमेरिका के साथ बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका के साथ रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल हमें उस पर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वहीं, पुतिन ने चीन को अपना करीबी दोस्त बताया। उन्होंने कहा, “चीन के साथ संबंध अभूतपूर्व रूप से खुले और प्रभावी हैं। चीन के साथ रूस का व्यापार बढ़ रहा है।”

पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम का दुश्मन नहीं है, बावजूद इसके वह पश्चिमी नव-उदारवादी अभिजात वर्ग के फरमान का विरोध करना अब भी जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा सामान्य ज्ञान में विश्वास करता हूं इसलिए मुझे विश्वास है कि जल्दी या बाद में बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था और पश्चिम के नए केंद्रों को हमारे द्वारा साझा किए जाने वाले भविष्य के बारे में एक समान बातचीत शुरू करनी होगी और यह जितनी जल्दी होगा वह बेहतर होगा।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और रूस की सेना ने वार्षिक परमाणु अभ्यास किया। पुतिन ने अपनी सामरिक परमाणु सेना के अभ्यासों का निरीक्षण भी किया। इन अभ्यासों में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का परीक्षण शामिल है। इस बीच, नाटो उत्तरपश्चिमी यूरोप में अपना वार्षिक परमाणु अभ्यास कर रहा है जिसकी योजना उसने लंबे समय से बनायी हुई थी।

ये भी देखें 

यूक्रेन के कई प्रमुख शहरों को तबाह करने पर तुला रूस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें