28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमबॉलीवुडसंगीता बिजलानी: प्यार में मिला धोखा, 14 साल बाद टूटी शादी!

संगीता बिजलानी: प्यार में मिला धोखा, 14 साल बाद टूटी शादी!

उथल-पुथल भरी रही 'बिजली' की जिंदगी

Google News Follow

मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी चमक बिखेरने वाली और ‘बिजली’ के नाम से मशहूर संगीता बिजलानी की जिंदगी जितनी ग्लैमरस रही, उतनी ही भावनात्मक उथल-पुथल से भी भरी रही। 9 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने जा रहीं संगीता ने ना सिर्फ अभिनय और सौंदर्य से लोगों का दिल जीता, बल्कि निजी रिश्तों में मिले धोखे और टूटे संबंधों को भी मजबूती से झेला।

1960 में मुंबई के एक सिंधी परिवार में जन्मीं संगीता ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत की और 1980 में ‘मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया, जहां उनकी पहली फिल्म ‘कातिल’ (1988) फ्लॉप रही। लेकिन 1989 में ‘त्रिदेव’ से उन्हें असली पहचान मिली। इसके बाद वह ‘जुर्म’, ‘युगांधर’ जैसी फिल्मों और 1996 के टीवी शो ‘चांदनी’ में भी नजर आईं।

संगीता की जिंदगी का सबसे चर्चित पहलू रहा उनका सलमान खान संग रिश्ता। दोनों का रिश्ता करीब आठ साल चला और शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर यह रिश्ता टूट गया। संगीता ने खुद ‘इंडियन आइडल’ के एक एपिसोड में माना था कि उन्हें शादी से पहले धोखा मिला। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड (संकेत सलमान की ओर था) उन्हें छोटे कपड़े पहनने से रोकते थे, जिससे करियर के शुरुआती दौर में वह दबाव महसूस करती थीं। हालांकि, आज भी दोनों के बीच दोस्ती कायम है और वे हाल ही में एक इवेंट में साथ नजर आए।

ब्रेकअप के बाद संगीता की जिंदगी में मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री हुई। साल 1996 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, 14 साल बाद 2010 में उनका तलाक हो गया। इस तलाक ने संगीता को अंदर से तोड़ दिया। उन्होंने अपने ब्लॉग ‘Married But Not In The Marriage’ में शादी के खोखलेपन पर खुलकर लिखा। उन्होंने बताया कि आधुनिक शादी में प्यार से ज्यादा आर्थिक और सामाजिक स्वीकृति मायने रखती है। संगीता का मानना है कि अगर पति धोखा देना चाहे तो पत्नी कितनी भी परफेक्ट क्यों न हो, वह ऐसा कर सकता है।

तलाक के बाद संगीता ने दोबारा शादी नहीं की और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं। आज भी वह आत्मनिर्भर और सशक्त महिला की मिसाल हैं, जिन्होंने प्यार में टूटने के बाद खुद को समेटा और आगे बढ़ीं। संगीता की कहानी सिर्फ एक ग्लैमरस एक्ट्रेस की नहीं, बल्कि एक जुझारू महिला की भी है, जो हर मोड़ पर खुद को साबित करती रही है।

यह भी पढ़ें:

छांगुर बाबा पर सीएम योगी का पहला रिएक्शन: सजा बनेगी समाज के लिए उदाहरण!

सावन विशेष: महादेव से जुड़ा है नीलकंठ पक्षी, दर्शन से मिलता है पुण्य फल!

सिंधिया ने सिस्को सीईओ से की मुलाकात, भविष्य के भारत पर हुई चर्चा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें