28 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडसंजय कपूर की वसीयत पर परिवार में विवाद, हाईकोर्ट ने मांगा संपत्तियों...

संजय कपूर की वसीयत पर परिवार में विवाद, हाईकोर्ट ने मांगा संपत्तियों का पूरा ब्योरा!

सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर गंभीर आरोप

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी का दावा किया था। अब इस विवाद में संजय की मां रीना कपूर भी शामिल हो गई हैं और उन्होंने बेटे की वसीयत में अपना अधिकार मांगा है।

रीना कपूर के वकील वैभव गग्गर ने कहा कि संजय कपूर की वसीयत से जुड़ी कोई भी जानकारी या दस्तावेज उनकी मां को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, “आज के मामले में, संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों की ओर से दावा किया है कि उन्हें एक वसीयत दिखाई गई है, जिसके आधार पर उनके बच्चों को संजय कपूर की निजी संपत्ति से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने इस वसीयत को फर्जी बताया है।”

गग्गर ने आगे कहा कि इस विवाद में ‘इंटेस्टेट सक्सेशन’ यानी बिना वसीयत के उत्तराधिकार का सिद्धांत लागू होना चाहिए। इसके तहत संजय कपूर की संपत्ति पांच हिस्सों में बांटी जानी चाहिए करिश्मा के दोनों बच्चे, संजय की पत्नी प्रिया, उनके बेटे और मां रीना कपूर के बीच।

दूसरी ओर, प्रिया सचदेव कपूर का दावा है कि संजय कपूर ने 21 मार्च को एक वैध वसीयत बनाई थी, जिसके अनुसार संपूर्ण संपत्ति उन्हीं के नाम कर दी गई है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने इस वसीयत को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि इसे सात हफ्ते तक छुपाया गया और अचानक एक पारिवारिक बैठक में पेश किया गया, जिससे संदेह और गहरा हो गया।

वकील गग्गर ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला अदालत के विचाराधीन है, इसलिए वे मेरिट्स पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि दायर याचिका का मुख्य आधार यही है कि वसीयत असली नहीं है और सभी उत्तराधिकारियों को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ आदेश दिए कि प्रिया सचदेव कपूर को 12 जून 2025 (संजय कपूर की मृत्यु की तारीख) तक की सभी निजी संपत्तियों का विस्तृत विवरण कोर्ट में जमा करना होगा। साथ ही कोर्ट ने सभी पक्षों से अपनी-अपनी याचिकाएं, जवाब और कानूनी रुख लिखित में पेश करने को कहा है। इस हाई-प्रोफाइल संपत्ति विवाद की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि कोर्ट आगे क्या फैसला सुनाएगा और संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति किस तरह बंटेगी।

यह भी पढ़ें:

भागलपुर को बड़ी सौगात, मिजोरम-आनंद विहार नई राजधानी एक्सप्रेस जल्द!

Bihar: ‘लोकल से ग्लोबल तक’, ​बोधगया में खुलेगा ​खादी ​का​ शोरूम​!

नेपाल हिंसा: जेल से भागे 6,000 कैदी !

सीपी राधाकृष्णन: कांग्रेस ने दी बधाई, डॉ. राधाकृष्णन के आदर्श याद किए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,250फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें