28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबॉलीवुड‘सेना: गार्जियन्स ऑफ नेशन’ का ट्रेलर जारी

‘सेना: गार्जियन्स ऑफ नेशन’ का ट्रेलर जारी

दिखी एक जवान की देशभक्ति और बलिदान की कहानी

Google News Follow

देशभक्ति और साहस से भरी वेब सीरीज ‘सेना: गार्जियन्स ऑफ नेशन’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह कहानी एक ऐसे नौजवान की है, जो व्यक्तिगत आराम और पारिवारिक इच्छाओं से ऊपर उठकर अपने देश की सेवा को प्राथमिकता देता है और इसके लिए अपनी जान तक न्योछावर करने से नहीं हिचकता।

सीरीज का केंद्र कार्तिक शर्मा है, जो कैलिफोर्निया से भारत लौटता है। पिता के विरोध के बावजूद वह सेना में भर्ती होने का सपना पूरा करने के लिए कठिन परीक्षा पास करता है और तमाम चुनौतियों को पार करता है। उसकी पहली पोस्टिंग कश्मीर में होती है, जहां हालात उसे दुश्मनों की कैद में पहुंचा देते हैं। कहानी आगे यह दिखाएगी कि वह किन परिस्थितियों से गुजरकर अपने देश वापस लौटता है।

इस 5-एपिसोड की सीरीज में विक्रम चौहान, यशपाल शर्मा, शर्ली सेतिया और राहुल तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसमें सेना में सेवा दे चुके असली जवान भी शामिल हैं। जिनमें पूर्व एनएसजी कमांडो, कर्नल और जनरल स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

अपने किरदार पर बात करते हुए विक्रम चौहान ने कहा, “कार्तिक एक ऐसा व्यक्ति है जो अपने आराम, परिवार और हर परिचित चीज को छोड़कर किसी बड़ी चीज की तलाश में निकल पड़ता है। उसे चित्रित करना भावनात्मक था क्योंकि इसने मुझे याद दिलाया कि सच्चा साहस शोरगुल में नहीं, बल्कि शांत होकर बिना थके आगे बढ़ने में है… मुझे सच में उम्मीद है कि यह सीरीज लोगों में एक ठहराव और अश्रु मिश्रित गर्व की भावना जगाएगी।”

सीरीज के लेखक आनंदेश्वर द्विवेदी, जो इसमें एक अहम भूमिका भी निभा रहे हैं, ने कहा, “‘सेना’ सिर्फ युद्धों या वर्दीधारी सैनिकों की कहानी नहीं है, बल्कि यह पिता-पुत्र के रिश्ते, गर्व-पछतावे और कर्तव्य की भावनात्मक कीमत पर भी आधारित है। हमें उम्मीद है कि यह दर्शकों के दिलों को उतना ही छूएगी, जितना इसने हमें प्रभावित किया है।”

द वायरल फीवर के बैनर तले बनी और अभिनव आनंद द्वारा निर्देशित यह सीरीज 13 अगस्त को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। दर्शकों को इसमें न केवल रोमांचक एक्शन, बल्कि बलिदान और कर्तव्य की गहराई से जुड़ी भावनात्मक यात्रा भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

अगले 25 साल का यूपी विजन, मानसून सत्र बनेगा गवाह!

यूपी विधानसभा मानसून सत्र ऐतिहासिक, विपक्ष बोला- सरकार चर्चा से बचती!

लिंडसे लोहान की मुरीद हुईं जेमी ली कर्टिस, बताया उनसे क्या-क्या सीखा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें