28.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमबॉलीवुडआर्यन को शाहरुख-गौरी ने मनीऑर्डर से भेजे 4,500 रुपये

आर्यन को शाहरुख-गौरी ने मनीऑर्डर से भेजे 4,500 रुपये

Google News Follow

मुंबई। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार हुए Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan  को  जमानत नहीं मिल पाई और कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया, जब तक जमानत नहीं मिलती, आर्यन को जेल में ही रहना होगा, ऑर्थर रोड जेल में आर्यन को बैरक में शिफ्ट कर दिया है, आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। जेल में आर्यन खान को उनके घर से 4500 रुपये मनी आर्डर आए हैं, जिससे वो कैंटीन से अपनी पसंद की वस्तु और खाद्य पदार्थ मंगा सकते हैं। आर्यन को एक बार मोबाइल वीडियो कॉल के जरिये अपने माता- पिता से बात करने का मौका भी मिला है।  जेल सूत्रों के मुताबिक- कोविड कॉल में हाईकोर्ट का आर्डर है कि कैदियों को हफ्ते में मोबाइल से वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बात करने दिया जाए। ये वीडियो कॉल कराई गई है। जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायाचल ने ये साफ किया है कि आर्यन को जेल का खाना ही दिया जा रहा है।

एनसीबी ने आरोप लगाया है कि आर्यन खान विदेशों में कुछ ऐसे व्यक्तियों के संपर्क में थे, जो ड्रग्स की अवैध खरीद के लिए एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा लगते हैं. ड्रग रोधी एजेंसी ने कहा कि व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि आरोपी बड़ी मात्रा में हार्ड ड्रग्स के लिए एक विदेशी नागरिक के संपर्क में था।  कोर्ट में आर्यन का बचाव कर रही वकीलों की टीम ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह क्रूज़ पर भी नहीं था, जिस पर एनसीबी अधिकारियों ने छापा मारा था, उसके पास ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे नहीं थे और उसके पास ड्रग्स नहीं थे. अमित देसाई ने कहा कि जब एनसीबी ने छापेमारी शुरू की थी तब तक उन्होंने क्रूज में चेक इन तक नहीं की थी और न ही उन्होंने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें